Feedback
ट्राई सीरीज का खिताबी मुकाबला आज (21 जून) इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में है. मुकाबले में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे होगा. जबकि पहली गेंद सुबह 10 बजे फेंकी जाएगी. मुकाबले में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर निगाहें हैं, जो तूफानी प्रदर्शन करना चाहेंगे. वैभव सूर्यवंशी ट्राई सीरीज में अब तक उतना बेहतर खेल नहीं दिखा पाए हैं.
भारतीय टीम ने 4 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाई. वहीं श्रीलंकाई टीम 6 अंकों के साथ टेबल टॉपर बनी. अफगानिस्तान-ए के दो अंक रहे और वो खिताबी मुकाबले में जगह नहीं बना सका. इंडिया-ए और श्रीलंका-ए मौजूदा टूर्नामेंट में तीसरी बार आमने-सामने हैं. इससे पहले जो दो मुकाबले इन दोनों के बीच हुए, उसमें स्कोर 1-1 रहा था. खिताबी मुकाबले से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए…
इंडिया-ए की संभावित प्लेइंग-11: वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, आयुष बदोनी, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, अरशद खान, अंशुल कम्बोज, यश ठाकुर और विप्रज निगम.
श्रीलंका-ए की संभावित प्लेइंग-11: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानीदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका गुणसेकरा, विजयकांत व्यासकांत, अहान विक्रमसिंघे, दुलाज समुदिता, मोहम्मद शिराज और कुगाथास मथुलन.
इंडिया-ए का स्क्वॉड: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, आयुष बदोनी, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, अरशद खान, विप्रज निगम और अंशुल कम्बोज.
श्रीलंका-ए का स्कॉड: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानीदु फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), विजयकांत व्यासकांत, मोहम्मद शिराज, अहान विक्रमसिंघे, चमिका गुणसेकरा, रविंदु फर्नांडो, गरुका संकेथ, विशेन हलंबगे, कुगाथास मथुलन, दुलाज समुदिता, वानुजा सहान और चमिका करुणारत्ने.
ट्राई सीरीज में अब तक क्या हुआ?
♦ 09 जून: इंडिया-ए की श्रीलंका-ए पर 8 रनों से जीत
♦ 11 जून: इंडिया-ए को अफगानिस्तान-ए ने 4 रनों से हराया (DLS)
♦ 13 जून: श्रीलंका-ए की अफगानिस्तान-ए पर 8 विकेट से जीत (DLS)
♦ 15 जून: श्रीलंका-ए ने इंडिया-ए को सुपर ओवर में पराजित किया
♦ 17 जून: इंडिया-ए ने अफगानिस्तान-ए को 101 रनों से रौंदा
♦ 19 जून: अफगानिस्तान-ए को श्रीलंका-ए ने 103 रनों से हराया
♦ 21-जून: फाइनल- इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू