Feedback
नंबर 7
17 जनवरी 2025 का मूलांक 8 और भाग्यांक 9 है. अंक 7 के लिए आज का दिन सहजता व शुभता को बनाए रखने वाला है. सफलता का प्रतिशत बेहतर रहेगा. लक्ष्य की ओर निसंकोच बढ़ेंगे. पद प्रतिष्ठा बल पाएगी. व्यक्तिगत उपलब्धियां संवरेंगी. करियर व्यापार में गति बनी रहेगी. विभिन्न विषयों में स्पष्टता बनाए रखेंगे. निजी मामलों में धैर्य दिखाएंगे. कार्यगति तेज रहेगी. सीख सलाह से आगे बढ़ेंगे. केतु के अंक 7 के व्यक्ति संतुलित व प्रभावशाली होते हैं. अनुशासित रहकर वक्त पर कार्य करते हैं. आज इन्हें पेशेवरता के लिए प्रयास बढ़ाना है. कामकाज पर फोकस रखेंगे. संबंधों में सुधार आएगा. संपर्क संवाद में प्रभावी रहेंगे.
मनी मुद्रा- निसंकोच आगे बढ़ते रहने में मदद मिलेगी. आर्थिक वाणिज्यिक हितों का संरक्षण बनाए रखेंगे. लाभ में वृद्धि होगी. विभिन्न मामले पक्ष में रहेंगे. समकक्षों से संबंध संवरेंगे. कार्य विस्तार पर ध्यान देंगे. प्रयासों में तेजी लाएंगे. सहकर्मियों का साथ रहेगा. संकोच दूर होगा. पहल करने की सोच रखेंगे.
पर्सनल लाइफ- मन के विषयों में परिजनों समर्थन रहेगा. जल्दबाजी से बचेंगे. निजी वार्ताओं में सूझबूझ रखेंगे. रिश्तों को निभाएंगे. आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे. भावनात्मक विषयों में सरल रहेंगे. सक्रियता बनी रहेगी. प्रेम में सफलता पाएंगे. बड़प्पन अपनाएंगे. परस्पर खुशियों का ध्यान रखेंगे.
हेल्थ एंड लिविंग- रुटीन बेहतर रहेगा. वातावरण सुखद रहेगा. व्यक्तित्व बल पाएगा. सम्मान की भावना बढ़ेगी. स्वयं पर ध्यान देंगे. क्षमाभाव रखेंगे. उत्साह मनोबल उूंचा रहेगा.
फेवरेट नंबर- 1 4 7 8 9
फेवरेट कलर- लहसुनिया
एलर्ट्स- अतार्किक संवाद से बचें. दबाव में समझौता न करें. प्रबंधन रखें.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू