चालक को झपकी आने से बेकाबू कार डिवाइडर से टकराई – Live Hindustan

तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर चालक को झपकी आने से एक कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार दंपती बाल-बाल बच गए और किसी को चोट नहीं आई। हालांकि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना में एक्सप्रेसवे की सुरक्षा जाली और लोहे के एंगल भी क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब एक बजे एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 166 लेफ्ट हैंड साइड पर नोएडा से लखनऊ जा रही कार के चालक वेद प्रकाश श्रीवास्तव (64) पुत्र मदन लाल श्रीवास्तव निवासी गौर सिटी-1, फर्स्ट एवेन्यू, ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर को अचानक झपकी आ गई।
इससे कार अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर पर चढ़ गई और जाली व लोहे के एंगल तोड़ते हुए पलट गई। कार में चालक की पत्नी सुमन श्रीवास्तव (62) भी सवार थीं। गनीमत रही कि हादसे में दोनों को कोई चोट नहीं आई। दुर्घटना में पांच लोहे के एंगल और करीब 20 मीटर सुरक्षा जाली क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही सहायक सुरक्षा अधिकारी आरपी कनौजिया गश्ती दल एंबुलेंस-172, सेफ्टी टीम और रिकवरी क्रेन के साथ मौके पर पहुंच गए। टीम ने राहत एवं बचाव कार्य कर दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में क्षतिग्रस्त कार को रिकवरी क्रेन की मदद से टोल-172 पर भेज दिया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News