Theme
hindi news
business
Updated Jan 16, 2025, 15:48 IST
आठवें वेतन आयोग को मिली मंजूरी
8th Pay Commission: केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में संशोधन के लिए सरकार ने आठवें वेतन आयोग को मंजूरी दी। केंद्र सरकार के इस फैसले से करोड़ों कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में 8वें वेतन आयोग के गठन का फैसला लिया गया। केंद्रीय मंत्री ने मीडिया को बताया कि 1947 से अब तक 7 वेतन आयोग लागू हो चुके हैं। पीएम मोदी ने एक रेग्युलर पे कमिशन बनाने का संकल्प लिया था, जिसके हिसाब से 2016 में 7वां वेतन आयोग शुरू हुआ था, जो 2026 तक चलना था, लेकिन उससे एक साल पहले ही सरकार ने इसे मंजूर कर दिया गया है।
पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन का फैसला ऐसे वक्त में लिया है, जब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स का महंगाई भत्ता बढ़कर 53 प्रतिशत तक पहुंच चुका है। केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स लंबे समय से इस राहत की उम्मीद लगाए बैठे थे। अचानक सरकार ने ये तोहफा केंद्रीय कर्मचारियों को देने का रास्ता साफ कर दिया है।
इस आयोग को 2026 तक अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। 7वें वेतन आयोग का गठन 2016 में किया गया था और इसका कार्यकाल 2026 में समाप्त होगा। वेतन आयोग का गठन हर 10 साल में एक बार किया जाता है ताकि कर्मचारियों के वेतन और रिटायर्ड कर्मचारियों को दी जाने वाली पेंशन में लगातार संशोधन करने के लिए सिफारिश की जा सके।
महंगाई के हिसाब से सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी की जाती है। आखिरी वेतन आयोग यानी 7वें वेतन आयोग का गठन पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नेतृत्व वाली सरकार ने साल 2014 में किया था। इसके बाद 2016 में सिफारिशों को मोदी सरकार ने लागू किया था।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिजनेस (Business News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
रामानुज सिंह अगस्त 2017 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं। यहां वे असिस्टेंट एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। वह बिजनेस टीम में …और देखें
8th Pay Commission Salary Calculator: 8वां वेतन आयोग मंजूर, जानें कितनी बढ़ सकती है सरकारी कर्मचारियों की सैलरी
8th Pay Commission Update: उम्मीदों के 7वें आसमान पर केंद्रीय कर्मचारियों को बैठाएगा 8वां वेतन आयोग? जानिए फायदे
भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स सामान के निर्यात में जबरदस्त उछाल, 24 महीने में रहा सबसे ज्यादा
960 करोड़ रुपये की डील के बाद इस कंपनी का शेयर बना रॉकेट, सचिन तेंदुलकर ने भी लगाया दांव
Income Tax: इनकम टैक्स से लेना चाहते हैं फायदा, तो एग्जेम्प्शन, डिडक्शन और रिबेट को विस्तार से समझें
Follow Us :
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited