पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमले से मचा हड़कंप, पुलिस ने एक अपराधी को धर दबोचा – India.Com

बॉलीवुड के दमदार अभिनेताओं में शुमार पंकज त्रिपाठी अपनी फिल्मों और अभिनय को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इस बार उनका नाम एक बेहद गंभीर वजह से सुर्खियों में है. बिहार से आई खबर के अनुसार पंकज के बड़े भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर बिहार के गोपालगंज जिले के माधोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसंड गांव में जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. पुरानी रंजिश और आपसी विवाद को लेकर हुए इस हमले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

पुलिस के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल बिजेंद्र नाथ तिवारी को पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलसंड गांव में पहले से चले आ रहे विवाद और पुरानी अदावत के कारण हमलावरों ने बिजेंद्र नाथ तिवारी को निशाना बनाया. बताया जाता है कि रविवार की रात आरोपी पहले से घात लगाकर बैठे थे. जैसे ही बिजेंद्र नाथ तिवारी वहां पहुंचे, उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया गया. हमले में वह गंभीर रूप से घायल होकर घटनास्थल पर ही गिर पड़े. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदिग्धों की तलाश शुरू की.

इसी क्रम में सोमवार को पुलिस को बड़ी सफलता मिली. सदर एसडीपीओ-2 राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में मुख्य आरोपी राजेश साह को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है तथा घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
उन्होंने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. पुलिस ने एहतियात के तौर पर इलाके में निगरानी बढ़ा दी है.
वहीं, घायल बिजेंद्र नाथ तिवारी के स्वास्थ्य पर परिवार और शुभचिंतकों की नजर बनी हुई है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जाएगा.
बता दें, पंकज त्रिपाठी भले ही आज हिंदी सिनेमा के सबसे सम्मानित अभिनेताओं में गिने जाते हों, लेकिन उनका अपने गांव और परिवार से जुड़ाव हमेशा बना रहा है. अभिनेता कई मौकों पर अपने गांव, बचपन और परिवार के बारे में बात कर चुके हैं.
(इनपुट एजेंसी)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
पत्रकारिता में 20 साल से अधिक का अनुभव. 2001 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन के बाद, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से M.A किया. फिर भारतीय विद्या भवन के फिल्म एंड टीवी … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News