कतर: गैस निर्यात टर्मिनल दोबारा शुरू करने के दौरान हुए विस्फोट में 54 लोग घायल, 18 लापता – totaltv.in

Total Tv
totaltv.in
कतर के बारजान संयंत्र में स्थित प्रमुख प्राकृतिक गैस निर्यात टर्मिनल में रविवार रात बड़े विस्फोट की खबर सामने आई है। इस विस्फोट में 54 लोगों के घायल होने और 18 लोगों के लापता होने की जानकारी मिली है। अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बाद यहां गैस निर्यात टर्मिनल को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया चल रही थी।

आपको बता दें, कतर के रास लफ्फान औद्योगिक क्षेत्र में रविवार देर रात भीषण विस्फोट हुआ जिसमें कम से कम 54 लोग घायल हो गए, जबकि 18 लोग लापता हैं। रास लफ्फान कतर के प्राकृतिक गैस निर्यात का प्रमुख टर्मिनल है। ईरान ने युद्ध के दौरान इस क्षेत्र को निशाना बनाया था, जिसके बाद ये कई हफ्ते तक बंद रहा।
कतर ने कहा कि बारजान संयंत्र में स्थित टर्मिनल का परिचालन दोबारा शुरू किए जाने के दौरान ये विस्फोट हुआ। कतर के गृह मंत्रालय ने विस्फोट की जानकारी पहले दी थी, लेकिन शुरुआती बयान में कहा गया था कि केवल कुछ लोग घायल हुए हैं।
 
Your email address will not be published. Required fields are marked *






About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News