ब्रिटेन की राजनीति में बड़ा उलटफेर, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से दिया इस्तीफा – Live Hindustan

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने लेबर पार्टी के भीतर बढ़ते भारी विरोध और असंतोष के बीच यह फैसला लिया है। गौरतलब है कि ब्रिटिश समाचार पत्र ‘द ऑब्जर्वर’ ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसके मुताबिक स्टार्मर सोमवार को अपने पद से हटने और नए नेतृत्व के चुनाव के लिए एक औपचारिक समय-सीमा की घोषणा कर सकते हैं। ब्रिटेन में पिछले एक दशक में सातवीं बार ऐसा हो रहा है जब प्रधानमंत्री बदला जा रहा है। यह ब्रिटिश राजनीतिक इतिहास में करीब दो सदियों में सबसे बड़ा और तीव्र नेतृत्व परिवर्तन है।

साल 2024 के आम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाले स्टार्मर की लोकप्रियता हाल के कई विवादों, घोटालों और नीतियों से पीछे हटने के कारण जनता के बीच बहुत तेजी से गिरी है। कीर स्टार्मर के राजनीतिक भविष्य पर संकट के बादल लगातार गहरे होते जा रहे थे। लेबर पार्टी के 100 से अधिक सांसदों ने खुले तौर पर उनसे पद छोड़ने या अपनी विदाई का समय तय करने की मांग उठाई थी। ब्रिटिश प्रधानमंत्री के लिए यह संकटपूर्ण स्थिति शुक्रवार को उस समय और अधिक गंभीर हो गई, जब ग्रेटर मैनचेस्टर के पूर्व मेयर और उनके धुर प्रतिद्वंद्वी एंडी बर्नहैम ने संसदीय उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की। बर्नहैम की इस जीत ने उनके लिये संसद का रास्ता साफ कर दिया है, जहां से वह अब सीधे तौर पर श्री स्टार्मर के नेतृत्व को चुनौती दे सकते हैं।

रिपोर्टों के अनुसार, स्टार्मर ने कैबिनेट मंत्रियों, प्रमुख सलाहकारों, चंदा देने वाले दानदाताओं और श्रमिक संघ के नेताओं के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद मान लिया था कि अब उनकी स्थिति इस पद पर बने रहने योग्य नहीं है। वह इस सप्ताहांत अपने ग्रामीण आवास ‘चेकर्स’ में अपनी पत्नी विक्टोरिया के साथ इस गंभीर राजनीतिक बदलाव को लेकर अंतिम चर्चा कर रहे हैं।

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News