सुहल (जर्मनी)। भारत के 16 वर्षीय युवा निशानेबाज प्रीतम केंद्रे ने आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया। अपने दूसरे ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खेल रहे पुणे के प्रीतम ने फाइनल में 251.3 अंक जुटाकर तटस्थ खिलाड़ी टिमोफेई एलेनिकॉव और नॉर्वे के जेन्स ओस्टली को पीछे छोड़ा। हाल ही में कक्षा 10 की परीक्षा पास करने वाले प्रीतम क्वालीफिकेशन में 628.2 अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। फाइनल में शुरुआती दो सीरीज के बाद वह छठे स्थान पर खिसक गए थे, लेकिन इसके बाद शानदार वापसी करते हुए स्वर्ण अपने नाम किया।
उनके साथी पीयूष शर्मा ने भी अच्छा प्रदर्शन किया, मगर वह शीर्ष तीन में जगह बनाने से महज 0.1 अंक से चूककर चौथे स्थान पर रहे।इस उपलब्धि के साथ भारत के पदकों की संख्या 11 हो गई, जिनमें पांच स्वर्ण शामिल हैं। वहीं महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में अंजलि भागवत, परिशा गुप्ता और निथिला क्रिस्टोफर की तिकड़ी ने 1713 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। अंजलि व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में पहुंचीं, लेकिन वहां छठे स्थान पर रहीं। भारतीय पुरुष टीम को हालांकि झटका लगा, क्योंकि तीसरे सदस्य अभिनव साव के उपकरण आईएसएसएफ मानकों पर खरे नहीं उतरने के कारण टीम रैंकिंग से बाहर हो गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play