प्रेम नगर चौक स्थित निर्मल विरक्त कुटिया ऐतिहासिक गुरुद्वारे में गुरु अर्जुन देव के शहीदी दिवस पर विशेष दीवान सजाया गया। कार्यक्रम में शब्द कीर्तन, गुरुओं की शिक्षाओं और समाज से जुड़े मुद्दों पर विचार रखे गए। रविवार देर रात तक चले कार्यक्रम में भाई हरप्रीत सिंह , हरबीर सिंह, मालक सिंह ने शबद कीर्तन से संगत को निहाल किया। इस अवसर पर बाबा पंडत ने कहा कि गुरु अर्जुन देव की शहादत धर्म की रक्षा के लिए हुई थी। सिखों को अपने गुरुओं के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। किसी की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि ज्ञान गोदडी गुरुद्वारे के लिए मूल स्थान की भूमि आवंटन नहीं होने से समाज में भारी रोष है।
शासन प्रशासन धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द मूल स्थान दे। सूबा सिंह ढिल्लों ने कहा कि कर्णप्रयाग की घटना के कारण धार्मिक यात्रा पर आने वाले श्रद्धालु डरे हुए हैं। शासन श्रद्धालुओं को सुरक्षा प्रदान करे और गिरफ्तार सिख युवकों को छोड़े। इस अवसर पर उज्जल सिंह सेठी, हरभजन सिंह, सूबा सिंह, सरबजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, प्रीतम सिंह, मनप्रीत सिंह, हरजोत सिंह, हैप्पी सिंह, जोगिन्द्र सिंह, गुरपेज सिंह, गुरजंट सिंह, दिलप्रीत सिंह, सिमरनजीत सिंह, हरमीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play