लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरनिया इलाके में आज सोमवार दोपहर लगी भीषण आग (Lucknow Fire News) ने पूरे शहर को झकझोर दिया. तीन मंजिला इमारत में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया, जिसके बाद अंदर फंसे लोगों में अफरा-तफरी मच गई. जान बचाने के लिए कई लोगों को ऊंचाई से कूदना पड़ा, जबकि कुछ लोग पाइप के सहारे नीचे उतरकर बाहर निकले. इस हादसे में अबतक 15 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (UP CM Yogi Adityanath) ने लखनऊ (Lucknow News) में आग लगने की घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे प्रभावित परिवारों से संपर्क करें, हर संभव मदद दें और घायलों के उचित इलाज की व्यवस्था करें.
जानकारी के मुताबिक जिस इमारत में आग लगी, उसके ग्राउंड फ्लॉर पर एक पेट शॉप थी, जबकि ऊपर के फ्लोर पर 3D आर्ट स्टूडियो, कंप्यूटर कोडिंग से जुड़ा कार्य और बच्चों की लाइब्रेरी संचालित हो रही थी. आग लगने के बाद सबसे पहले पेट शॉप में मौजूद जानवरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान लगातार लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. देर शाम तक कुल 9 लोगों को इमारत से बाहर निकाले जाने की सूचना है. कई लोगों को स्ट्रेचर पर निकालकर एंबुलेंस के जरिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है, चार घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है. एक व्यक्ति को जब बाहर निकाला गया तो उसके शरीर में कोई हरकत दिखाई नहीं दे रही थी.
Lucknow Coaching Fire Latest Updates
लखनऊ अग्निकांड में बिल्डिंग मालिक वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला, पेट शॉप मालिक रामकृष्ण उपाध्याय और एनीमेशन कोचिंग संचालक तूशॉक कृष्णा जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है. वहीं मुख्यमंत्री के निर्देश पर चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया गया.
लखनऊ अग्निकांड को लेकर 2 सदस्यीय SIT का गठन किया गया है. सीएम योगी ने हाई लेवल मीटिंग के बाद ये फैसला लिया है. मुख्यमंत्री ने सात दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं. विशेष जांच दल में अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, धर्मार्थ और संस्कृति विभाग और प्रवीण कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन हैं.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.