अब नीलामी के आधार पर संचालित होगा सिवाया टोल प्लाजा – Live Hindustan

दिल्ली-दून हाईवे स्थित सिवाया टोल प्लाजा के संचालन का तरीका बदलने जा रहा है। बीओटी (बिल्ट ऑपरेट ट्रांसफर) के तहत संचालित हो रहे इस टोल प्लाजा को अब एनएचएआई ने नीलामी (ऑक्शन) प्रक्रिया में डाल दिया है। इसके लिए एनएचएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सिवाया टोल प्लाजा का निर्माण 2004 में हुआ था। शुरुआत से ही यह बीओटी मॉडल पर आधारित रहा है। हाईवे का निर्माण करने वाली ‘नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी’ ने मई 2016 में इसका संचालन सिंगापुर की क्यूब हाईवे कंपनी को सौंप दिया था। ​वर्तमान में ‘क्यूब हाईवे’ ही इसका संचालन कर रही है, लेकिन आगामी 25 जून को एनएचएआई के साथ उनका अनुबंध समाप्त हो रहा है। इसके बाद, एनएचएआई ने इस टोल प्लाजा को तीन माह की अंतरिम अवधि के लिए नीलामी में रखा है। इसके अतिरिक्त, हाईवे के रूटीन मेंटेनेंस और रूट कॉरिडोर का ऑक्शन 30 जून को होगा, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया एनएचएआई की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। नीलामी प्रक्रिया के नियम स्पष्ट है। जो कंपनी सबसे अधिक बोली लगाएगी, उसे ही सिवाया टोल प्लाजा से शुल्क वसूलने का अधिकार सौंपा जाएगा। टेंडर प्रक्रिया शुरू होते ही विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचकर मौका-मुआयना शुरू कर दिया है.
​दूसरी ओर, क्यूब हाईवे के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि दिल्ली-दून हाईवे को छह लेन में परिवर्तित करने का डीपीआर सर्वे पूरा हो चुका है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, हाईवे के छह लेन होने के बाद सिवाया टोल प्लाजा एक बार फिर पूर्ण रूप से बीओटी मॉडल के तहत नीलामी प्रक्रिया में शामिल होगा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बायो :
राकेश प्रियदर्शी पिछले 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान में सेना और कैंट बोर्ड बीट को देख रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
राकेश प्रियदर्शी मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं जिन्हें पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में पश्चिम उत्तर प्रदेश, मेरठ में सेना और कैंट बोर्ड टीम की लीड करते हैं। 2008 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया में कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
कॅरियर का सफर
राकेश प्रियदर्शी ने अपने कॅरियर की शुरुआत 2000 में हिन्दुस्तान जैसे प्रमुख अखबार से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2007 से 2008 तक दैनिक जागरण में डिजिटल के साथ काम किया। 2008 से हिन्दुस्तान में शुरुआत की। यहां उन्होंने सेना, कैंट बोर्ड की खबरों की विशेष कवरेज की।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
बीए (आनर्स) और मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा होने के साथ पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। लगातार सेना, कैंट बोर्ड और राजनीति, प्रशासनिक खबरों को कवर कर रहे हैं। राजनीति, प्रशासन, सेना और कैंट बोर्ड बीट पर अच्छी पकड़ है।
विजन
सेना और कैंट बोर्ड के विषयों पर गहरी समझ है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है। इस लक्ष्य के साथ ही पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
मेरठ समेत वेस्ट यूपी की राजनीति पर अच्छी समझ
प्रशासनिक गतिविधियों पर अच्छी पकड़
सेना और कैंट बोर्ड की गतिविधियों की एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News