इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज ने उत्तर प्रदेश महाविद्यालयों की कार्यप्रणाली की समीक्षा के आधार पर जारी होने वाली प्रमाण पोर्टल की मई माह की रैंकिंग में शानदार उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज ने 69.82 अंक प्राप्त कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। महाविद्यालय ने अप्रैल माह की प्रमाण पोर्टल रैंकिंग में भी मेरठ मंडल और जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। मई माह में अपने प्रदर्शन को और बेहतर बनाते हुए महाविद्यालय ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इस्माईल कॉलेज को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में नैक द्वारा प्राप्त उच्चतम ग्रेड का गौरव भी प्राप्त है। मई माह में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय ने अपनी उत्कृष्टता को पुनः सिद्ध किया है। महाविद्यालय के सचिव अरुण कुमार गुप्ता ने इस उपलब्धि पर समस्त शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं छात्राओं को बधाई दी। प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने इस उपलब्धि का श्रेय प्रबंध समिति, कॉलेज सचिव अरुण कुमार गुप्ता, समस्त शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं छात्राओं के सामूहिक प्रयासों को दिया है.
प्रमाण पोर्टल पर उत्तर प्रदेश के राज्य अनुदानित एवं स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों का मूल्यांकन 44 विभिन्न बिंदुओं के आधार पर किया जाता है। इन बिंदुओं में शैक्षणिक गुणवत्ता, छात्र उपस्थिति, परीक्षा परिणाम, शोध एवं प्रकाशन, छात्रवृत्ति, कौशल विकास, रोजगारपरक गतिविधियां, आधारभूत संरचना, डिजिटल प्रबंधन, शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन व अन्य संस्थागत उपलब्धियां शामिल हैं। इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए इस्माईल कॉलेज ने मई माह में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
शॉर्ट बॉयो:
पारुल पिछले लगभग 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान समाचार पत्र जो (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) का हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, के मेरठ संस्करण में कार्यरत हैं। वह विशेष रूप से ज्योतिष, ग्रह चाल, महिला संगठन, महिला समिति और क्लब गतिविधियों से संबंधित समाचारों पर कार्य करती हैं। अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने पाठकों की रुचि और सामाजिक विषयों की गहरी समझ विकसित की है।
परिचय एवं अनुभव
पारुल भारतीय मीडिया जगत में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में जानी जाती हैं। वर्ष 2010 से वह लगातार ज्योतिष और ग्रह चाल से जुड़े विषयों पर काम कर रही हैं। ग्रहों की चाल में बदलाव, ग्रह योग, सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण जैसे विषयों पर उनकी कई महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी लेखन शैली सरल, तथ्यपरक और पाठकों की जिज्ञासा को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है।
करियर का सफर
पारुल ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत वर्ष 2008 में डीएलए न्यूजपेपर से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2011-2012 तक वह अमर उजाला समाचार पत्र से जुड़ी रहीं और यहां विभिन्न सामाजिक, प्राइमरी शिक्षा, महिला संगठन, महिला कॉलेज एवं ज्योतिष विषयों पर कार्य किया। वर्ष 2013 में उन्होंने हिन्दुस्तान समाचार पत्र से अपनी नई पारी शुरू की। यहां उन्हें ज्योतिष, ग्रह चाल और सामाजिक विषयों पर गहराई से कार्य करने का अवसर मिला और तब से वह लगातार इसी विषय क्षेत्र को कवर कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
पारुल ने वाणिज्य स्नातक (बीकॉम) की शिक्षा प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री (पीजी डिग्री) प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने समाजशास्त्र में परास्नातक (एमए) भी किया है। यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें भाषा, समाज और पत्रकारिता के विषयों को बेहतर ढंग से समझने में सहायता करती है।
विशेषज्ञता और दृष्टिकोण
ज्योतिष शास्त्र और ग्रहों की चाल से जुड़े विषयों पर पारुल की विशेष पकड़ है। उन्होंने सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण और महत्वपूर्ण ग्रह योग से संबंधित कई विश्लेषणात्मक समाचार प्रकाशित किए हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता की मूल शक्ति तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और सटीक सूचना और वह भी सरल भाषा में निहित होती है।
लक्ष्य
पारुल का लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है ताकि वे समाज और समसामयिक विषयों को बेहतर ढंग से समझ सकें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play