पीलीभीत। महिला कल्याण विभाग और पुलिस की सजगता की वजह से दो नाबालिग बालिकाओं को बालिका वधू बनने से बचा लिया गया। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के दो गांवों में बाल विवाह होने की किसी व्यक्ति ने चाइल्ड लाइन नंबर 1098 पर शिकायत की। शिकायत प्राप्त होने के बाद जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी के निर्देश पर संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी पाठक संरक्षण, चाइल्ड लाइन के समन्वयक निर्वान सिंह एवं एसजेपीयू के प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी हासिल की। पता चला कि दोनों बालिकाओं का विवाह दो जुलाई को होना प्रस्तावित था। एक बालिका का विवाह पीलीभीत के एक गांव में और दूसरी बालिका का विवाह बरेली जनपद के एक गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ होना प्रस्तावित था। दोनों बालिकाओं के घर शादी की तैयारियां चल रही थी।
टीम के काउंसलिंग करने पर एक बालिका ने बताया कि उसने इसी वर्ष कक्षा दस पास किया है। वह आगे पढ़ना चाहती है, लेकिन उसके परिजनों ने उसकी गोद भराई कर दी है। दूसरी बालिका ने कक्षा आठ उत्तीर्ण कर लिया है। वह भी आगे पढ़ना चाहती है। उसके परिजन उसका विवाह कर रहे हैं। टीम ने बालिका के परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी देते हुए तत्काल दोनों बालिकाओं का विवाह रोकने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों बालिकाओं का बाल विवाह रोक दिया गया। दोनों बालिकाओं को अग्रिम कार्यवाही के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play