मानसरोवर थाना इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां साथ रहने से इनकार करने पर एक सिरफिरे युवक ने युवती पर तेजाब फेंक दिया। वारदात किरण पथ स्थित एक पार्क में हुई। आरोपी युवती को मिलने के बहाने बुलाकर लाया था। तेजाब पीड़िता की पीठ पर गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। वारदात के बाद आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी कमलेश (30), निवासी विवेक विहार, मुरलीपुरा को गिरफ्तार कर लिया है।
3 माह साथ रहे; पत्नी-बच्चे आए तो बदला ठिकाना
पुलिस के अनुसार, भीलवाड़ा निवासी पीड़िता (37) ने मामला दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी कमलेश उसे झांसा देकर जयपुर लाया था। दोनों करीब तीन महीने तक मानसरोवर सेक्टर-42 में लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहे। इसके बाद जब आरोपी की पत्नी और बच्चे जयपुर आ गए, तो वह पीड़िता को छोड़कर मुरलीपुरा के विवेक विहार में रहने लगा। अलग होने के बाद भी आरोपी लगातार पीड़िता पर फोन कर दोबारा साथ रहने का दबाव बना रहा था और जान से मारने की धमकियां दे रहा था।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.