योग दिवस पर विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवन जीने शपथ ली – Dainik Bhaskar

भास्कर न्यूज | राजिम-कोपरा
कोपरा संकुल के शासकीय माध्यमिक विद्यालय मुड़तराई में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करना था।
योग सत्र की शुरुआत प्रार्थना एवं ॐ के उच्चारण के साथ हुई। इसके बाद शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, सूर्य नमस्कार, भ्रामरी तथा अनुलोम-विलोम प्राणायाम सहित विभिन्न योगासनों और क्रियाओं का अभ्यास किया। इस अवसर पर शाला विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष हुलास राम साहू ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान की व्यस्त जीवनशैली और पढ़ाई के बढ़ते दबाव के बीच योग विद्यार्थियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। योग शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ स्मरण शक्ति और एकाग्रता बढ़ाने में भी सहायक है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News