11,500 रुपए में आया 6.8 इंच की बड़ी Eye-Care डिस्प्ले, 5160mAh बैटरी वाला Redmi का धांसू फोन, यहां से खरीदें – Live Hindustan

Redmi ने अपना नया बजट स्मार्टफोन Redmi 17C लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे एंट्री-लेवल सेगमेंट में उतारा है। Redmi 17C में 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Android 16 आधारित HyperOS 3 और Helio G81 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी का मानना है कि यह स्मार्टफोन रोजमर्रा के इस्तेमाल, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और सामान्य मल्टीटास्किंग के लिए बेस्ट है। Redmi 17C तीन रंगों में आया है और इसमें MediaTek Helio चिपसेट के साथ 4GB RAM है। Redmi 17C में 13-मेगापिक्सल का मेन रियर कैमरा है। यह नया फोन Redmi 15C का सक्सेसर है, जिसे सितंबर 2025 में लॉन्च किया गया था।

Redmi 17C को चीन में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 799 चीनी युआन रखी गई है, जो भारतीय रुपए में करीब 11,500 रुपये के आसपास बैठती है। फोन की सेल Xiaomi China Store पर शुरू हो चुकी है। ग्राहक इसे Sea Breeze Blue, Danxia Red और Black कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। फिलहाल कंपनी ने भारत लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

Redmi 17C में 6.88 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन स्क्रॉलिंग को ज्यादा स्मूद बनाने करता है। डिस्प्ले को TÜV Low Blue Light, Flicker Free और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन भी मिले हैं। इसका मतलब है कि लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने पर आंखों पर कम दबाव पड़ सकता है। स्क्रीन की पीक ब्राइटनेस 600 निट्स तक जाती है, जिससे बाहर धूप में भी कंटेंट देखने में आसानी होगी। हालांकि Redmi 15C में 6.9 इंच की स्क्रीन दी गई थी, जबकि नए मॉडल में डिस्प्ले थोड़ा छोटा हो गया है।

फोन में MediaTek Helio G81 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। यही चिपसेट Redmi 15C में भी देखने को मिला था। यह प्रोसेसर सामान्य गेमिंग, सोशल मीडिया, वीडियो स्ट्रीमिंग और मल्टीटास्किंग जैसे कामों को आसानी से संभाल सकता है। हालांकि कंपनी ने RAM और स्टोरेज में कटौती की है। Redmi 15C में जहां 8GB RAM तक का ऑप्शन मिलता था, वहीं Redmi 17C सिर्फ 4GB RAM तक सीमित है। इसी तरह बेस स्टोरेज भी 128GB से घटाकर 64GB कर दी गई है।

Redmi 17C की एक बड़ी खासियत इसका लेटेस्ट सॉफ्टवेयर है। फोन Android 16 आधारित HyperOS 3 के साथ आता है। Redmi 17C में 5160mAh बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। Redmi 17C के कैमरा सेटअप में 13MP का सिंगल रियर कैमरा दिया है। वहीं इस फोन में 5MP सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi 17C में कई जरूरी कनेक्टिविटी फीचर्स हैं। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, 3.5mm हेडफोन जैक और 4G नेटवर्क सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा फोन में सिंगल स्पीकर भी दिया गया है। Redmi 15C में IP64 रेटिंग दी गई थी, जो फोन को धूल और पानी की हल्की बूंदों से बचाने में मदद करती थी।

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News