बिहार: पुलिस भर्ती परीक्षा देने वालों के लिए गुडन्यूज! आज चलेंगी ये 8 एग्जाम स्पेशल ट्रेनें, देखें रूट – AajTak

Feedback
बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे 8 स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा है. बढ़ती भीड़ और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए समस्तीपुर रेलमंडल के अलग-अलग स्टेशनों से 24 जून को 8 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. परीक्षा स्पेशल ट्रेनें समस्तीपुर,सुपौल, बेतिया, मुजफ्फरपुर, पूर्णिया कोर्ट और दरभंगा स्टेशन से चलेंगी. रेलवे ने इन एग्जाम स्पेशल का टाइम टेबल जारी किया है. 
आइए देखते हैं एग्जाम स्पेशल ट्रेनों का टाइम शेड्यूल
> सुपौल से पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन दोपहर 14:15 बजे रवाना होगी. जो सहरसा, मानसी, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर रुकते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी.
> बेतिया से पटना परीक्षा स्पेशल ट्रेन 14:15 बजे खुलेगी. जो बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र रुकते हुए पटना पहुंचेगी.
> पूर्णिया कोर्ट पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन 14:30 बजे रवाना होगी. जो सहरसा, मानसी, खगड़िया, बेगूसराय, बरौनी, हाजीपुर रुकते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी.
> मधुबनी से भभुआ रोड परीक्षा स्पेशल ट्रेन 14:30 बजे खुलेगी. जो दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा सासाराम स्टेशन पर रुकते हुए भभुआ रोड पहुंचेगी.
> मधुबनी से गया के लिए परीक्षा स्पेशल ट्रेन 13:30 बजे रवाना होगी. जो दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, पटना रुकते हुए गया पहुंचेगी.
> समस्तीपुर से पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन 14 :15 में खुलेगी. जो मुजफ्फरपुर, हाजीपुर रुकते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी.
> दरभंगा से पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन 14:30 खुलेगी. जो समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर रुकते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी.
> मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र परीक्षा स्पेशल ट्रेन 14:30 में खुलेगी. जो हाजीपुर, सोनपुर रुकते हुए पाटलिपुत्र पहुंचेगी.
रेलवे प्रशासन ने कहा है कि ये सभी ट्रेनें परीक्षा स्पेशल के रूप में चलाई जा रही हैं. जिससे अभ्यर्थी समय पर अपनी परीक्षा केंद्र पहुंच सकें. इन ट्रेनों में सामान्य यात्रियों को भी बुकिंग मिल सकेगी. अभ्यर्थियों के लिए सलाह है कि समय से पहले स्टेशन पहुंचें. रेलवे के इस कदम से बिहार में पुलिस भर्ती परीक्षा देने वाले युवाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. 
बता दें कि केंद्रीय चयन पर्षद 24 जून को फिर बिहार पुलिस में भर्ती परीक्षा का आयोजन कर रहा है. बुधवार को कॉन्स्टेबल (सामान्य ड्यूटी) और स्पेशल ब्रांच कॉन्स्टेबल के 83 पदों पर भर्ती के लिए बिहार के 200 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा आयोजित की जा रही है. परीक्षा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News