आपके PF अकाउंट में कितना और कब आएगा ब्याज का पैसा? जानें कैसे चेक करें बैलेंस और पूरी डिटेल – Live Hindustan

मुख्य बातें

EPFO Latest Updates: सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए EPF ब्याज दर 8.25% पर स्थिर रखी है। सात करोड़ से अधिक सदस्यों के PF खातों में ब्याज जून 2026 में यानी इसी महीने क्रेडिट किए जाने की संभावना है। हालांकि, अभी तक इसकी कोई तारीख घोषित नहीं की गई है। आइए जानते हैं ब्याज से जुड़ी हर जरूरी बात, ताकि आपको कोई कन्फ्यूजन न रहे।

जब भी EPFO ब्याज क्रेडिट करता है, वह आपके EPF बैलेंस में तुरंत दिखने लगता है। आप नीचे दिए किसी भी तरीके से अपना बैलेंस चेक कर सकते हैं:

· UMANG ऐप

· EPFO मेंबर ई-सेवा पोर्टल

· मिस्ड कॉल सर्विस

· एसएमएस सर्विस

इसके अलावा, आप “पासबुक लाइट” के जरिए भी तुरंत अकाउंट की समरी देख सकते हैं।

1. सबसे पहले EPFO मेंबर पासबुक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. अपना 12 अंकों का UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर), पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा डालकर साइन इन करें।

3. आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, उसे वेरिफाई करें।

4. अब “View” पर क्लिक करें और “Passbook Lite” चुनें।

5. यहां आपको हालिया योगदान, निकासी और कुल बैलेंस की पूरी डिटेल दिख जाएगी।

बिल्कुल नहीं। EPF स्कीम, 1952 के पैराग्राफ 60 के मुताबिक, ब्याज की गणना हर महीने के क्लोजिंग बैलेंस पर की जाती है, भले ही वह साल के अंत में खाते में डाला जाए। EPFO कई बार साफ कर चुका है कि ब्याज क्रेडिट में देरी से सब्सक्राइबर को किसी तरह का नुकसान नहीं होता, क्योंकि ब्याज लगातार जुड़ता रहता है।

EPF ब्याज हर साल के लिए घोषित वैधानिक दर के हिसाब से, महीने के चालू बैलेंस पर जोड़ा जाता है। यानी आपके खाते में हर महीने जो राशि रहती है, उसी पर ब्याज कैलकुलेट होता है।

अगर लगातार तीन साल तक पीएफ में कोई योगदान नहीं आता, तो खाता निष्क्रिय हो जाता है। इसके अलावा रिटायरमेंट के बाद, स्थायी रूप से विदेश चले जाने पर या सब्सक्राइबर की मृत्यु की स्थिति में भी खाता निष्क्रिय हो जाता है।

और एक बार खाता निष्क्रिय हो जाने पर उस पर ब्याज नहीं मिलता, लेकिन वर्तमान नियमों के अनुसार, सब्सक्राइबर्स को अपने PF की जमा राशि पर 58 साल की उम्र तक ब्याज मिलता रहता है, बशर्ते खाता सक्रिय बना रहे। ऐसे में अगर आपका पीएफ अकाउंट एक्टिव है और जून के अंत तक इंतजार करें, जब 8.25% की दर से ब्याज का पैसा आपके खाते में नजर आने लगेगा।

दृगराज मद्धेशिया पिछले 21 वर्षों से पत्रकारिता जगत का एक विश्वसनीय चेहरा हैं। वर्तमान में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की बिजनेस टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में, वे शेयर बाजार, कमोडिटी, पर्सनल फाइनेंस और यूटिलिटी सेक्टर पर अपनी गहरी पकड़ रखते हैं। वह कलम से बाजार की नब्ज टटोलने वाले एक पत्रकार हैं, जो शेयर बाजार से लेकर आपकी जेब (Personal Finance) तक, हर खबर को आसान बनाते हैं। टीवी, प्रिंट और डिजिटल मीडिया के अपने विस्तृत अनुभव के साथ, दृगराज जटिल मार्केट डेटा को आम पाठकों के लिए ‘कुछ अलग’ और आसान भाषा में पेश करने के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में हिन्दुस्तान, सहारा समय, दैनिक जागरण और न्यूज नेशन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। मूलत: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के रहने वाले दृगराज मैथ्स बैकग्राउंड होने के कारण डेटा और कैलकुलेशन में माहिर हैं, जो बिजनेस पत्रकारिता के लिए एक बड़ा प्लस पॉइंट है। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत गोरखपुर से सहारा समय साप्ताहिक से बतौर फ्रीलांसर की और बहुत ही जल्द सहारा समय उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के हिस्सा बन गए। ​इसके बाद छत्तीसगढ़ में वॉच न्यूज से जुड़े। टीवी को छोड़ हिन्दुस्तान अखबार के बरेली एडिशन की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा बने। साढ़े सात साल की मैराथन पारी के बाद अगला पड़ाव न्यूज नेशन डिजिटल रहा। इसके बाद एक बार फिर हिन्दुस्तान दिल्ली से जुड़े और अब डिजिटल टीम का हिस्सा हैं। और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News