आरेडिका में तीन दिवसीय राजभाषा प्रतियोगिताओं हुई सम्पन्न – Live Hindustan

लालगंज। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली में राजभाषा विभाग के तत्वावधान में क्षेत्रीय रेल स्तर की तीन दिवसीय हिंदी निबंध, हिंदी टिप्पण एवं प्रारूप लेखन तथा हिंदी वाक् प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिताएं बाइस जून से शुरू होकर बुधवार को संपन्न हुईं। मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रमेश चन्द्र के नेतृत्व में आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न विभागों के रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी भाषायी दक्षता, अभिव्यक्ति क्षमता तथा रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर रमेश चन्द्र ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राजभाषा हिंदी न केवल प्रशासनिक कार्यों की दक्षता बढ़ाती है, बल्कि संगठनात्मक एकता और आपसी संवाद को भी सुदृढ़ बनाती है।

उन्होंने कर्मचारियों से कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि यह आयोजन रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुपालन में किया गया है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को हिंदी में कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना तथा राजभाषा नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन को बढ़ावा देना है। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कर्मचारियों के नाम रेलवे बोर्ड की ओर से आयोजित अखिल रेल स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए अनुशंसित किए जाएंगे। उप मुख्य राजभाषा अधिकारी अभिनव यादव तथा राजभाषा अधिकारी राकेश रंजन ने प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी राजभाषा गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों के उत्साह, अनुशासन और सक्रिय सहभागिता की सराहना की गई।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News