भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के कार्यकर्ताओं ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सरकार से इस समझौते को निरस्त करने की मांग की। किसानों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया और ट्रेड डील को किसान, मजदूर और देशहित के लिए नुकसानदायक बताया। ज्ञापन के माध्यम से किसानों ने कहा कि प्रस्तावित ट्रेड डील से विदेशी कृषि उत्पादों और कंपनियों को भारतीय बाजार में बढ़ावा मिलेगा, जिससे देश के किसानों, पशुपालकों और छोटे व्यापारियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। किसान नेताओं ने आशंका जताई कि इससे कृषि क्षेत्र में संकट गहरा सकता है और किसानों की आय प्रभावित हो सकती है।
भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) की जिला अध्यक्ष ज्योति चौहान ने कहा कि देश की खाद्य सुरक्षा, कृषि व्यवस्था और किसानों के भविष्य की रक्षा के लिए इस समझौते का विरोध किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से किसानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए ट्रेड डील को तत्काल वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर निशा, रोहिताश सिंह, कुलदीप चौहान, दयावती, संतोष देवी, रेवती देवी, मनीषा देवी, सुनीता देवी, तारावती, रेखा देवी, शमीना, राखन सिंह, जय, मनीषा, अर्जुन सिंह, पदम सिंह, अंशु देवी, लोकेश कुमार, सोनू एवं दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play