अभाविप कार्यकर्ताओं ने कुलपति को चूड़ियां भिजवाई – Live Hindustan

भागलपुर, वरीय संवाददाता। अभाविप ने विवि में शैक्षणिक अराजकता और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। अभाविप कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर लगातार विवि पहुंच रहे थे, लेकिन उनके नहीं रहने के कारण परिषद के लोग बैरंग लौट जाते थे। इसके विरोध में परिषद कार्यकर्ता बुधवार को कुलपति प्रो. बिमलेंदु शेखर झा से मिलने आवासीय कार्यालय पहुंचे। विरोध स्वरूप कार्यकर्ताओं ने कुलपति को चूड़ियां भेजीं। अभाविप का कहना है कि पूर्व में टीएनबी कॉलेज में असामाजिक तत्वों द्वारा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं पर हमले का प्रयास किया गया था। इसके अतिरिक्त एक शिक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर भी परिषद ने आवेदन दिया था।
अबतक किसी भी मामले में विवि प्रशासन द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार शिकायतों एवं आंदोलनों के बावजूद प्रशासन की निष्क्रियता दुर्भाग्यपूर्ण है। इसी के विरोध में कुलपति को चूड़ी भेंट कर यह संदेश दिया गया कि यदि वे विवि की समस्याओं के समाधान एवं दोषियों पर कार्रवाई करने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।इस अवसर पर प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद ने संयुक्त रूप से कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों के हितों, विवि में शैक्षणिक वातावरण की बहाली तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमन रॉय, पीयूष भारती, ऋषि किशन, राजा यादव, अंकित आनंद, दिव्यांशु, अनमोल, सुमित, लक्ष्मण एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News