वेनेजुएला में जोरदार भूकंप के दो झटके- कई इमारतें जमींदोज, सुनामी की भी चेतावनी – India.Com

दक्षिणी अमेरिका के तटीय इलाकों में बसे देश वेनेजुएला में बुधवार की शाम (भारतीय समयानुसार गुरुवार तड़के) भूकंप के जोरदार दो झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इन भूकंप की तीव्रता 7.1 और 7.5 मापी गई. लगातार दो-दो जोरदार झटकों ने यहां के लोगों को दहशत में डाल दिया. कई इमारतें जमींदोज हो गईं.  इस भयानक भूकंप के बाद संबंंधित एजेंसियों ने यहां सूनामी का खतरा जताया था, जिसे बाद में वापस ले लिया. अब यहां सूनामी आने का कोई खतरा नहीं है. इसका अलर्ट जारी कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर इस भूकंप के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिनमें दहशत में आए लोग घर और ऑफिस की इमारतों से बाहर सड़कों पर आ गए.

US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि इस इलाके में पहला भूकंप 7.1 तीव्रता वाला था और इसका एपिकसेंटर मोरोन के पश्चिम में था. यह कैरेबियाई तट के पास है, जो राजधानी काराकस से करीब 168 किलोमीटर दूर है. स्थानीय समयानुसार इस भूकंप का पहला झटका शाम 6:04 बजे आया. यह 7.1 तीव्रता का था. इसके करीब एक मिनट बाद ही दूसरा झटका महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 7.5 दर्ज की गई. इस भूकंप का केंद्र जमीन के 13 किलोमीटर नीचे था.

Back-to-back powerful earthquakes hammered Venezuela on Wednesday evening, collapsing buildings in the capital of Caracas, AP reports.
The US Geological Survey (USGS) said the first earthquake had a magnitude of 7.1 and its epicentre was west of the community of Mor n, located… pic.twitter.com/GrrdUuUeyb
— Press Trust of India (@PTI_News) June 25, 2026

USGS ने यहां चेतावनी दी है कि भूकंप के इन भीषण झटकों के बाद इलाके में भारी तबाही और जान-माल के बड़े नुकसान की आशंका है. इस एजेंसी के मुताबिक, यहां मरने वालों की संख्या 10 हजार से 1 लाख के बीच तक भी हो सकती है. भूकंप के ये झटके पूरे वेनेजुएला में महसूस किए गए और पड़ोसी देश कोलंबिया में भी ये झटके महसूस किए गए.
Impresionante Venezuela
Imágenes dolorosas en Venezuela
Decenas de edificios colapsaron por el terremoto de 7.1 en el hermano país
Caracas ! pic.twitter.com/GegZt6SWJg
— Luis Rincón Arguello (@Rincon001A) June 24, 2026

इस भीषण भूकंप के बाद राजधानी काराकस में कई इमारतें ध्वस्त हो गईं और देखते ही देखते शहर में धूल का गुबार उठ गया. लोग अफरा-तफरी में यहां-वहां भागते नजर आए. न्यूज एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसदादो कैबेलो ने पुष्टि की है कि राजधानी काराकस में कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें World Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News