Ketan Aggarwal Murder Case, Siya Goyal: युवा बिजनेसमैन केतन अग्रवाल हत्याकांड में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस की जांच में अब मुख्य आरोपी सिया गोयल और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी का एक CCTV फुटेज हाथ लगा है, जिससे पूरी पोल खुल गई। यह फुटेज केतन की हत्या से ठीक एक दिन पहले का है। इसमें सिया और चेतन साथ पुणे के एक कैफे में दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि यहीं बैठकर इन्होंने कैसे केतन को रास्ते से हटाना है, पूरी प्लानिंग बनाई और अगले दिन उसे धक्का देकर मार डाला।
20 वर्षीय सिया गोयल की इसी साल नवंबर में 26 वर्षीय केतन अग्रवाल के साथ शादी होने वाली थी। दोनों की सगाई फरवरी में हुई थी, लेकिन सिया इस शादी के लिए तैयार नहीं थी। उस पर परिवार का दबाव था। हालांकि, वह मना नहीं कर पाई। वह अपने प्रेमी चेतन के साथ आगे बढ़ना चाहती थी। दोनों की मुलाकात पिछले साल दिवाली के मौके पर हुई थी। चेतन के पिता की एक राशन की दुकान है, जबकि केतन की संपत्ति करोड़ों में है। सिया और चेतन दोनों ने मिलकर केतन को पुणे के लोहागढ़ किले से 400 फीट नीचे गहरी खाई में धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया।
सामने आया सीसीटीवी फुटेज हत्या को अंजाम देने से ठीक एक दिन पहले का है। इसमें सिया गोयल और चेतन चौधरी थर्ड वेव नामक कैफे में मिले और दोनों लगभग घंटेभर तक वहां रुके और बातचीत करते रहे। शुरुआत सीसीअटीवी फुटेज में दोनों कैफे के गेट से अंदर दाखिल होते दिख रहे हैं। सिया ने जींस टॉप, जबकि चेतन ने टीशर्ट जींस पहनी हुई थी। सिया और चेतन, दोनों भीड़ वाली जगह से कैफे में खुली वाली जगह पर बैठे और लगातार चर्चा करते रहे। दोनों ने काफी करीब चेयर रखी हुई थी और गुप्त बातचीत करते दिखे।
इसी दौरान दोनों ने केतन को रास्ते से हटाने की पूरी साजिश रची। दोनों अकेले में बातचीत कर रहे थे। वीडियो में चेतन और सिया के हावभाव देखकर साफ पता चल रहा है कि दोनों ऐसी चर्चा कर रहे हैं, जिसे कोई और न जान सके, न सुन सके। बीच में किसी का सिया के पास फोन कॉल भी आता है और उसके बाद फिर से बातचीत करके चेतन से चर्चा करने लगती है। दोनों ने इसी मीटिंग में केतन को कैसे लोहागढ़ फोर्ट से धक्का देकर मारना है पूरी प्लानिंग की।
सिया ने केतन को धक्का देकर मारने की कई बार कोशिश की, लेकिन हर बार वह विफल रह जाती। फिर कोई न कोई बहाना बना देती। 18 जून को उसको सफलता मिल गई। उसने और चेतन ने लोहागढ़ किले से नीचे केतन को धक्का दे दिया। शुरुआत में तो महज इसे हादसा माना गया और कहा गया कि पैर फिसलने की वजह से जान चली गई। परिवार ने भी इस दावे को मान लिया। सिया ने इंस्टाग्राम पर केतन के साथ स्टोरी लगाई, जिसमें काफी दुखी नजर आई। हालांकि, पूरा मामला तब खुला, जब केतन की बहन ने सिया से बातचीत की और कुछ सवाल पूछे। इसके बाद उसे शक हुआ। पुलिस का दरवाजा खटखटाया गया तो जांच में असलियत कुछ और ही निकली। पूछताछ, कॉल रिकॉर्डिंग आदि से पता चला कि केतन को रास्ते से हटाने के लिए सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन ने उसे धक्का दे दिया था।
लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play