'मां मुझे माफ कर देना', NEET री-एग्जाम के बाद 18 वर्षीय छात्र ने दी जान – AajTak

Feedback
महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में NEET-UG री-एग्जाम देने वाले 18 वर्षीय छात्र ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र के इस कदम का मेडिकल प्रवेश परीक्षा से कोई संबंध है या नहीं.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मृतक की पहचान सुशील ढागे के रूप में हुई है, जो हिंगोली शहर के अष्टविनायक नगर इलाके का रहने वाला था. पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे उसने एक कुएं में छलांग लगा दी. आत्महत्या से पहले उसने अपने मोबाइल फोन में 33 सेकंड का एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी मां से माफी मांगी.
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, वीडियो में सुशील ने कहा, ‘मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं. मां, आप चिंता मत करना. अगले जन्म में भी मैं आपका ही बेटा बनना चाहता हूं. सुमेध के साथ रहना. मुझे माफ कर देना.’
परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुशील ने हाल ही में आयोजित NEET-UG री-एग्जाम दिया था और उसे परीक्षा का पेपर काफी कठिन लगा था. परिवार का दावा है कि वह परीक्षा को लेकर तनाव में था.
फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु (ADR) का मामला दर्ज किया है. हिंगोली सिटी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि परिवार की शिकायत में NEET री-एग्जाम का जिक्र किया गया है. जांच की जा रही है कि परीक्षा और छात्र की मौत के बीच कोई संबंध है या नहीं.
गौरतलब है कि प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच के चलते राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा रद्द कर दी थी. इसके बाद 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई थी, जिसमें लाखों छात्रों ने फिर से एग्जाम दिया.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News