शादी के दो माह बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी – Live Hindustan

हरपालपुर। एक नवविवाहिता का शव गुरुवार की सुबह घर के अंदर कमरे में दुपट्टे के सहारे कुंडे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। अरवल थानाक्षेत्र के टिलियापुर घटवासा गांव निवासी श्यामशंकर की शादी बीते 21 अप्रैल को सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के बरसोहिया गांव निवासी जगदीश की 22 वर्षीय बेटी प्रांशी से हुई थी। शादी के बाद प्रांशी मायके चली गई थी। वहां से 23 जून को भाई रामलखन के साथ ससुराल लौटी थी। गुरुवार की सुबह लगभग छह बजे परिवार के अन्य सदस्य घर के बाहर गए थे।

तभी प्रांशी ने कमरे के अंदर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब उसकी ननद देवकी ने कमरे का दरवाजा खोला तो प्रांशी का शव फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग और परिजन इकट्ठा हो गए। मृतका का पति श्याम शंकर गुजरात में मजदूरी करता है। उसे परिजनों ने घटना की सूचना दे दी है। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव, नायब तहसीलदार राजेश पटेल और थानाध्यक्ष अनिल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News