शाहरुख के बंगले में भी सीढ़ी लगाकर की गई रेकी, सैफ के हमलावर जैसी थी कद-काठी, मन्नत पहुंची पुल‍िस – Aaj Tak

Feedback
सैफ अली खान पर हुए अटैक से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच हलचल मची हुई है. इस बीच एक और बड़ी खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के घर की रेकी गई है. पुलिस को शक है कि सैफ अली खान पर हमला करने वाला व्यक्ति ही शाहरुख  खान के बंगले पर रेकी करने वाला हो सकता है.
शाहरुख के घर की हुई रेकी
14 जनवरी को किसी अनजान शख्स ने शाहरुख खान के घर की रेकी की. शाहरुख खान के घर मन्नत के पास स्थित रिट्रीट हाउस के पीछे की तरफ 6 से 8 फीट लंबी लोहे की सीढ़ी लगाकर घर के अंदर देखने की कोशिश की जा रही थी. 
पुलिस को शक है कि शाहरुख खान के घर रेकी करने वाला व्यक्ति वही है, जिसने सैफ अली खान पर हमला किया था. क्योंकि शाहरुख खान के घर के पास लगे सीसीटीवी की फुटेज पुलिस के हाथ लगी है. इस फुटेज में दिखने वाले व्यक्ति की कद काटी और बॉडी स्ट्रक्चर उस सीसीटीवी वाले शख्स से मेल खाता है, जो पुलिस ने सैफ अली खान के बिल्डिंग को सीढ़ियों से बरामद किया था.
एक से ज्यादा शख्स हो सकते हैं शामिल
इतना ही नहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस को शक है कि वह व्यक्ति अकेला नहीं हो सकता. क्योंकि जिस लोहे की सीढ़ी का इस्तेमाल रेकी करने के लिए किया गया था वह अकेले इंसान का उठा पाना मुमकिन नहीं है. उसे उठाने के लिए कम से कम दो से तीन लोगों की जरूरत होगी.
15 जनवरी देर रात सैफ अली खान पर हमले के बाद पुलिस की एक टीम दोबारा शाहरुख खान के घर गई थी. ये टीम इस मामले की छानबीन कर रही थी. हालांकि इसे लेकर शाहरुख खान की तरफ से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है. लेकिन पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी छानबीन कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जिस सीढ़ी का इस्तेमाल किया गया उसकी चोरी की कोई रिपोर्ट कहीं दर्ज है या नहीं.
Copyright © 2025 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News