इबोला के चलते एयर सुविधा पोर्टल शुरू – Live Hindustan

केंद्र सरकार ने इबोला प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों के लिए एयर सुविधा पोर्टल की शुरुआत की है। इसके तहत यात्रियों को भारत की यात्रा करने से पहले स्व घोषणा करनी होगी। यह कोविड काल की भांति का इंतजाम है। दिल्ली पहुंचने पर यात्रियों को भरा हुआ स्वघोषणा फार्म दिखाना होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को बयान जारी कर ये जानकारी दी। दरअसल, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अफ्रीकी देशों में फैले इबोला को सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। जिसके चलते यह इंतजाम किए गए हैं ताकि रोग के प्रसार को रोका जा सके। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय के सहयोग से विकसित इस पोर्टल पर अंतरराष्ट्रीय आगमन वाले यात्रियों को आव्रजन मंजूरी से पहले अनिवार्य ऑनलाइन स्वास्थ्य स्व-घोषणा पत्र जमा करना होगा जिसमें 21 दिनों का यात्रा इतिहास, संपर्क का ब्यौरा और संबंधित लक्षण (यदि कोई हो) शामिल हैं।

यह पोर्टल हवाई अड्डे के स्वास्थ्य अधिकारी, आव्रजन ब्यूरो, आईडीएसपी और राज्य निगरानी अधिकारियों के साथ वास्तविक समय में डाटा साझा करने में सक्षम बनाता है, जिससे जोखिम वाले यात्रियों की त्वरित पहचान और रेफरल संभव हो पाता है। साथ ही आगमन प्रक्रिया को सहज और संपर्क रहित बनाए रखता है, और लैंडिंग पर कोई फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होती है। एयर सुविधा स्व-घोषणा पत्र (एसडीएफ) भारत पहुंचने से 24 घंटे पहले भरा जा सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे विमान में चढ़ने से पहले, वेब चेक-इन के दौरान फॉर्म भरें ताकि पंहुचने पर शीघ्र निकासी हो सके। अंतर्राष्ट्रीय यात्रा स्वास्थ्य डेस्क या आव्रजन काउंटर पर केवल डाउनलोड किया गया एसडीएफ दिखाना आवश्यक है।

आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News