CBSE Show Cause Notice To 29 Schools: सीबीएसई ने थमाया 29 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, औचक निरीक्षण में पाई थी यह गड़बड़ी – Jansatta

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने संबद्धता उपनियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा किए गए औचक निरीक्षण में अधिकारियों ने यह पाया कि इन स्कूलों में ज्यादातर अनियमितताएं नामांकन में थी, जिसमें छात्रों की वास्तविक उपस्थिति रिकॉर्ड रिकॉर्ड से अलग एनरॉल करना और गैर-उपस्थित छात्रों का एनरोलमेंट को सपोर्ट करना था।
सीबीएसई बोर्ड ने इस औचक निरीक्षण में यह पाया कि, इन 29 स्कूलों ने शैक्षणिक और अवसंरचनात्मक मानकों (infrastructural standards) का पालन नहीं किया। जिसके बाद इस मामले में गंभीरता बरतते हुए इन स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इन सभी 29 स्कूलों को इस मामले से 30 दिनों के भीतर अपना जवाब बोर्ड के सामने प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है।
सीबीएसई ने जिन 29 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, उसमें 18 स्कूल दिल्ली, 3 स्कूल उत्तर प्रदेश, 2 स्कूल कर्नाटक, बिहार, गुजरात और छत्तीसगढ़ से हैं।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की तरफ से जिन 29 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, उनकी लिस्ट नीचे दी गई है।
श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल, बेंगलुरु
नारायण ओलंपियाड स्कूल, बेंगलुरु
राज इंग्लिश स्कूल शिवपुरा, वाराणसी
हैप्पी मॉडल स्कूल, कुराहुआं 323 छित्तूपुर, वाराणसी
एसटी केसी मेमोरियल इंग्लिश स्कूल, नवादा जाल्हूपुर
सत्यम इंटरनेशनल बोरिया गौरीचक पटना, बिहार
एकलव्य शैक्षणिक परिसर पलंगा पटना, बिहार
निर्माण हाई स्कूल वस्त्रपुर दसक्रोई, अहमदाबाद
न्यू ट्यूलिप इंटरनेशनल स्कूल, बोपल अहमदाबाद
आधुनिक शैक्षणिक अकादमी बिलासपुर
इंटेलिजेंट पब्लिक स्कूल, बिलासपुर
सीबीएसई ने 29 स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं, जिनमें से 18 दिल्ली, 3 उत्तर प्रदेश, 2 कर्नाटक, बिहार, गुजरात और छत्तीसगढ़ से हैं।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News