गृह मंत्री अमित शाह अगले 15 दिनों में 6000 करोड़ रुपये मूल्य के दो लाख किलोग्राम से अधिक ड्रग्स नष्ट करने के पखवाड़े की शुरुआत करेंगे। …और पढ़ें
अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
15 दिनों में 6000 करोड़ रुपये के ड्रग्स जलाए जाएंगे।
गृह मंत्री अमित शाह करेंगे ड्रग्स नष्ट करने की शुरुआत।
एनकोर्ड बैठक में मादक पदार्थ नियंत्रण विजन डॉक्यूमेंट जारी होगा।
जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। अगले 15 दिनों में पूरे देश में 6000 करोड़ रुपये मूल्य के दो लाख किलोग्राम से अधिक ड्रग्स जलाए जाएंगे। गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को नार्को कोआर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) की 10वीं बैठक के दौरान ड्रग्स नष्ट करने के पखवाड़े की शुरूआत करेंगे। इसके साथ ही शाह अगले तीन साल के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण के लिए बनाए गए विजन डाक्यूमेंट को भी जारी करेंगे।
गृह मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को एनकोर्ड की बैठक के दौरान मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए किये जा रहे सामूहिक राष्ट्रीय प्रयासों की समीक्षा की जाएगी।
मोदी सरकार की ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अमित शाह ने साफ कर रखा है कि भारत में न तो एक ग्राम ड्रग्स आने देने और न ही भारत से किसी दूसरे देश में एक ग्राम भी ड्रग्स जाने देंगे। एनकोर्ड का गठन इसी उद्देश्य से किया गया है।
हाईब्रिड में बुलाई गई बैठक में 44 केंदीय मंत्रालयों, विभागों के प्रमुखों के साथ-साथ ड्रग्स के खिलाफ काम करने वाली एजेंसियों के सौ से अधिक अधिकारी मौजूद होंगे। जब्त किये गए ड्रग्स को नष्ट करने के लिए पूरे देश में पखवाड़ा मनाया जाता है, जिसमें विभिन्न स्थानों पर ड्रग्स को जलाने का काम किया जाता है।