आज का पंचांग 26 जून: आज निर्जला एकादशी व्रत पारण, शुक्रवार को बन रहे पूजा-पाठ के ये मुहूर्त – Live Hindustan

Today Panchang 26 June 2026, Aaj ka panchang: आज 26 जून 2026, शुक्रवार को निर्जला एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा। एकादशी व्रत पारण के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है, उसके बाद उन्हें लगाए गए भोग या जल और तुलसी दल को ग्रहण करके व्रत खोला जाता है। निर्जला एकादशी व्रत में अन्न और जल दोनों का त्याग किया जाता है, इसलिए इस व्रत को जल से खोलना अत्यंत शुभ माना जाता है। एकादशी व्रत का पारण द्वादशी तिथि के भीतर करना ही शुभ माना जाता है। आप भी देखें व्रत पारण का मुहूर्त और 26 जून का पंचांग।

26 जून, शुक्रवार, शक संवत् : 05 आषाढ़ (सौर) 1948, पंजाब पंचांग : 12 आषाढ़ मास प्रविष्टे 2083, इस्लाम: 10 मोहर्रम, 1448, विक्रमी संवत् : द्वितीय (शुद्ध) ज्येष्ठ शुक्ल द्वादशी तिथि रात्रि 10.23 मिनट तक पश्चात त्रयोदशी तिथि विशाखा नक्षत्र सायं 07.16 मिनट तक पश्चात अनुराधा नक्षत्र

सिद्ध योग प्रातः 11.39 मिनट तक पश्चात साध्य योग। चंद्रमा तुला राशि में दोपहर 12.33 मिनट तक उपरांत वृश्चिक राशि में। सूर्य उत्तरायण। प्रातः 10.30 मिनट से दोपहर 12 बजे से तक राहुकालम्। चंपक द्वादशी। द्वादशी में त्रिविक्रम पूजा।

सूर्योदय- सुबह 05:49 बजे

सूर्यास्त- रात 09:58 बजे

चंद्रोदय- रात 07:31 बजे

चंद्रास्त- अगले दिन 27 जून को सुबह 03:09 बजे

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:46 बजे से सुबह 05:17 बजे तक।

प्रातः सन्ध्या- सुबह 05:02 बजे से सुबह 05:49 बजे तक।

अभिजित मुहूर्त- दोपहर 01:21 बजे से दोपहर 02:26 बजे तक।

विजय मुहूर्त- शाम 04:35 बजे से शाम 05:40 बजे तक।

गोधूलि मुहूर्त- रात 09:56 बजे से रात 10:12 बजे तक।

अमृत काल- सुबह 05:56 बजे से सुबह 07:44 बजे तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग- दोपहर 03:46 बजे से अगले दिन सुबह 05:49 बजे तक।

राहुकाल- सुबह 11:52 बजे से दोपहर 01:53 बजे तक।

यमगण्ड- शाम 05:56 बजे से रात 07:57 बजे तक।

गुलिक काल- सुबह 07:50 बजे से सुबह 09:51 बजे तक।

दुर्मुहूर्त- सुबह 09:03 बजे से सुबह 10:07 बजे तक।

26 जून को निर्जला एकादशी व्रत पारण का शुभ मुहूर्त सुबह 05 बजकर 49 मिनट से सुबह 09 बजकर 03 मिनट तक रहेगा। पारण के दिन द्वादशी समाप्त होने का समय शाम 06 बजकर 52 मिनट है।

संक्षिप्त विवरण
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।
इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।
इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।
व्यक्तिगत रुचियां
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।
विशेषज्ञता
ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News