भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन कम करने की कोशिशें की जा रही हैं. खबर है कि भारत और पाकिस्तान डेलीगेशन के बीच इस हफ्ते ट्रैक टू डिप्लोमेसी यानी कूटनीतिक स्तरीय बातचीत के लेकर नया दौर शुरू हुआ है. यह दौर महज चर्चा तक ही सीमित है. रिपोर्ट में जानकारी आई है कि दो बैठक हुई हैं. एक कोलंबो और एक बैंकॉक में हुई है. इसका मकसद दोनों देशों में बातचीत के स्तर को मजबूत करना. तनाव को बढ़ने से रोकना. उसे संभालने का उपाय करना था. तनाव को कम करने के लिए रिटायर्ड सैन्य अधिकारी, डिप्लोमेट, मीडिया और एकेडमिक स्कॉलर न्यूट्रल जगह पर मिले हैं
किस तरह की बातचीत होती है, ट्रैक वन टॉक?
इस दौरान खबर है कि दोनों पक्षों जानकारी साझा की है. साथ ही आतंकवाद के अलावा पानी के मुद्दों पर खुलकर चर्चा की है. इस तरह का दावा वियॉन ने अपनी रिपोर्ट में किया है. यह एक ट्रैक वन बातचीत है. इसे दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत होती है. यह एक तरह की अनौपचारिक बातचीत होती है. यानी संभावना जताई जाती है कि इस तरह की बातचीत से औपचारिक कूटनीतिक बातचीत के रास्ते निकाले जाते हैं.
यह भी पढ़ें: बलोच शेरनी महरंग की फांसी पर पाकिस्तान में बवाल क्यों? ट्रंप तक सुनाई दे रही गूंज, जानें क्या है केस
रिपोर्ट्स में जानकारी दी गई है कि यह बातचीत का बैक चैनल माना जा सकता है. बैठकें पश्चिम एशियाई देशों समेत अन्य जगह पर हुई है. इससे पहले दोहा में यह बातचीत हुई थी. इसमें दोनों देशों की जान मानी हस्तियां मौजूद रहीं थी. इस बातचीत की रिपोर्ट दोनों देशों की सरकारों को भी सौंपी जाती है.
कितनी बार हो चुकी इस तरह की बातचीत
जानकारी में आया है कि 3 से 4 बार यह मुलाकात हो चुकी है. मुलाकात में दोनों देशों के पूर्व अधिकारी शामिल हैं. पिछले साल दोनों देश युद्धात्मक स्थिति में आमने सामने थे. ऐसे में दुनिया के लिए दो परमाणु शक्ति का आमने सामने होना, भय पैदा करने से कम नहीं था. ऐसे में ट्रैक टू डिप्लोमेसी की जा रही है. इससे टेंशन को कम किया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: मॉस्को पहुंचे CJI सूर्यकांत, भारत और रूस के सुप्रीम कोर्ट के बीच हुई डील, जानें इसका क्या होगा फायदा?
नवंबर 2025 एबीपी न्यूज नेटवर्क में बतौर कंसल्टेंट अपनी भूमिका निभा रहा हूं. मीडिया का अनुभव करीबन साढ़े 8 साल का है. देश के अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुका हूं. पिछले कुछ सालों में बतौर मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर, कंटेंट एडिटर, सब एडिटर और रिजनल टीवी चैनल में प्रोग्राम एग्जीक्यूटिव के तौर पर अपनी सेवाएं दी हैं. लेखन, ग्राफिक्स और वीडियो प्रोडक्शन की बारीक समझ है. नेशनल-इंटरनेशनल डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुका हैं. मजा ग्राउंड या एक्सक्लूसिव रिपोर्ट कवर करने में आता है. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी भोपाल से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया और पत्रकारिता के क्षेत्र में कदम रखा. साहित्य पढ़ना, फिल्में देखना, कहानियां-कविताएं लिखना और घूमना विशेष रुचियों में दर्ज है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.