अपने फुटबॉल इतिहास में चौथी बार FIFA world Cup खेल रही साउथ अफ्रीका ने इस टूर्नामेंट में एक नई उपलब्धि अपने नाम कर ली है. वह पहली बार ग्रुप स्टेज की बाधा को पार कर टूर्नामेंट के दूसरे राउंड यानी राउंड ऑफ 32 में पहुंच गई है. इस उपलब्धि पर पूरे देश में जश्न का माहौल है और साउथ अफ्रीकी सरकार ने भी इसे देश के लिए गर्व का पल बताया है. साउथ अफ्रीका ने अपने आखिरी ग्रुप A मैच में साउथ कोरिया पर 1-0 से जीत के साथ दूसरे दौर में जगह पक्की की. टीम ने अपने ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहते हुए नॉकआउट राउंड में जगह बनाई है.
टीम को बधाई देते हुए, सरकार ने फुटबॉल के सबसे बड़े स्टेज में से एक पर खिलाड़ियों के पक्के इरादे और धैर्य की तारीफ की. न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के हवाले से सरकार ने एक बयान में कहा, ‘यह शानदार नतीजा साउथ अफ्रीका के लिए गर्व का पल है. यह दुनिया के सबसे बड़े खेल मंचों में से एक पर टीम के पक्के इरादे, अनुशासन और लड़ने की भावना को दिखाता है. टीम का यह प्रदर्शन पूरे देश में उत्साह और एकता लेकर आया है. देश और विदेश में साउथ अफ्रीका के लोगों को इससे प्रेरणा मिली है. टूर्नामेंट जैसे-जैसे आगे बढ़ेगा, बाफाना बाफाना गर्व से देश का प्रतिनिधित्व करती रहेगी.’
NOR vs FRA
बता दें कि बाफना बाफना साउथ अफ्रीका की पुरुष नेशनल फुटबॉल टीम का निक नेम (उपनाम) है. यह उपलब्धि साउथ अफ्रीकी फुटबॉल के लिए अहम क्षण है. 1998, 2002 और 2010 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई थी. वह चौथी बार किसी फीफा वर्ल्ड कप में भाग ले रही है. हेड कोच ह्यूगो ब्रूज ने इस नतीजे का श्रेय अपनी टीम के रणनीतिक अनुशासन और गति के असरदार इस्तेमाल को दिया. मैच के बाद ब्रूज ने कहा, ‘हमने रणनीतिक रूप से बहुत अच्छा खेल खेला. हमारे पास पिच पर बहुत तेज खिलाड़ी थे. हमने उनका बहुत अच्छा इस्तेमाल किया और सही मौकों पर जगह बनाई.’
साउथ अफ्रीका के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एडवर्ड मोटाले ने भी इस सफलता का स्वागत किया और इसे देश में फुटबॉल के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा, ‘हम पहले कभी पहले राउंड से आगे नहीं गए हैं, इसलिए यह सही दिशा में एक कदम है.’ साउथ अफ्रीका के नॉकआउट स्टेज में पहुंचने पर देश में जश्न का माहौल है. टीम अब 28 जून को लॉस एंजिल्स में राउंड ऑफ 32 में सह-मेजबान कनाडा का सामना करेगा.
(एजेंसी: आईएएनएस)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Sports Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
नमस्कार! मैं अरुण कुमार, फिलहाल India.com (Zee Media) में सीनियर सब एडिटर के रूप में स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हूं. मैं पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं और … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED