India Hydrogen Plant: भारत ने स्वच्छ ऊर्जा और एडवांस न्यूक्लियर टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. परमाणु ऊर्जा विभाग (DAE) ने तमिलनाडु के कल्पक्कम स्थित इंदिरा गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र (IGCAR) में दुनिया की पहली ऐसी हाइड्रोजन उत्पादन सुविधा शुरू की है, जो न्यूक्लियर रिएक्टर से निकलने वाली गर्मी का उपयोग करती है.
यह प्लांट कॉपर–क्लोरीन (Cu–Cl) थर्मोकेमिकल साइकिल पर आधारित है. इसमें फास्ट ब्रीडर टेस्ट रिएक्टर (FBTR) से मिलने वाली ऊष्मा का इस्तेमाल करके हाइड्रोजन तैयार किया जाएगा. इस तकनीक की खासियत यह है कि इसे पारंपरिक तरीकों की तुलना में कम तापमान पर चलाया जा सकता है और इसकी ऊर्जा दक्षता ज्यादा मानी जाती है. इससे ईंधन पर निर्भरता घटेगी और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन में कमी आएगी.
परमाणु ऊर्जा विभाग के अनुसार, यह सुविधा एक टेक्नोलॉजी डेमोंस्ट्रेशन प्रोजेक्ट के रूप में विकसित की गई है. इसमें मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (BARC) द्वारा विकसित स्वदेशी Cu–Cl प्रक्रिया का इस्तेमाल किया गया है. BARC और IGCAR की टीमों ने मिलकर रिसर्च, डिजाइन, उपकरण निर्माण, परीक्षण और संचालन की पूरी प्रक्रिया पूरी की. इसे भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है.
दुनियाभर में हाइड्रोजन को भविष्य का प्रमुख ऊर्जा स्रोत माना जा रहा है. स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ती दुनिया में इसकी भूमिका लगातार बढ़ रही है. न्यूक्लियर ऊर्जा के साथ हाइड्रोजन उत्पादन का यह मॉडल बड़े स्तर पर कार्बन-फ्री ऊर्जा उपलब्ध कराने का रास्ता खोल सकता है. इससे भारत के ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्यों और डीकार्बोनाइजेशन रणनीति को भी मजबूती मिलेगी.
बता दें IGCAR पिछले कई दशकों से भारत के फास्ट रिएक्टर कार्यक्रम का प्रमुख केंद्र रहा है. इसी संस्थान के अनुभव ने 500 मेगावॉट प्रोटोटाइप फास्ट ब्रीडर रिएक्टर जैसे बड़े प्रोजेक्ट की नींव तैयार की. विशेषज्ञों का मानना है कि यह नई सुविधा आने वाले समय में बड़े स्तर पर हाइड्रोजन उत्पादन तकनीक विकसित करने और भारत को उन्नत स्वच्छ ऊर्जा देशों की लिस्ट में और मजबूत स्थान दिलाने में मदद करेगी.
(इनपुट-एजेंसी के साथ)
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें India Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
गार्गी संतोष Zee Media के India.com में सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं. वह हाइपरलोकल, नेशनल और वर्ल्ड न्यूज सेक्शन संभालती हैं. गार्गी को लाइफस्टाइल, स्पोर्ट्स और वायरल … और पढ़ें
Subscribe to Our Newsletter Today!
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
© 1998-2026 INDIADOTCOM DIGITAL PRIVATE LIMITED, ALL RIGHTS RESERVED