शामली। समाजवादी पार्टी द्वारा शुक्रवार को करनाल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने शाहू जी महाराज के सामाजिक न्याय, शिक्षा और वंचित वर्गों के उत्थान में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजर्षि छत्रपति शाहू जी महाराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव तथा पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि शाहू जी महाराज के विचार आज भी सामाजिक न्याय और समानता की लड़ाई में प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि पीडीए की अवधारणा सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम है तथा कार्यकर्ताओं से समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष चौधरी सुरेन्द्र सिंह ताना ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, समान अवसर और संविधान की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ठाकुर शेर सिंह राणा, डॉ. दीपा पंवार, सुरेश प्रधान, राहुल सैनी, अनुज जावला, चौधरी कलीम हसन, ठाकुर जमीर चौहान, चौधरी शमशेर जंग, इमरान राणा, बसंत धारियान, राजन, शोनू मंसूरी, विक्की प्रधान कसेरवा, सैय्यद मुस्तकीम, नीरज जाटव, अनमोल पंवार, अभिषेक शर्मा, चौधरी सुफियान आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play