सोनो, निज संवाददाता। एक नौ वर्षीय बालिका के साथ गांव के ही एक 16 वर्षीय किशोर द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना चरकापत्थर थाना के एक गांव की बताई गई है। घटना की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में आरोपित किशोर को विधि निरूद्ध किया है। घटना बीते 19 जून की बताई गई है।
पीड़िता की मां द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया है कि 19 जून की शाम करीब चार बजे की है। बच्ची घर में अकेली थी, वह (जबकि उसकी मां) राशन लेने के लिए बाहर गई हुई थी। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटी तो बच्ची घर में बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। उसके मुंह में कपड़ा बंधा हुआ था। यह देख परिजन घबरा गए और तत्काल बच्ची को इलाज के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पड़ोस के एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोर ने बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के कमरे में ले जाकर घटना को अंजाम दिया। इलाज के दौरान होश में आने के बाद बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही चरकापत्थर थाना पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग आरोपित को विधि निरूद्ध किया गया है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play