क्या फिर साथ आएंगे नीतीश और आरसीपी? मुलाकात से तेज हुईं अटकलें – AajTak

Feedback
बिहार की राजनीति में एक बार फिर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह चर्चा में हैं. आरसीपी सिंह ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से उनके 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पर मुलाकात की. दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर सामने आने के बाद राज्य की सियासत में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. खास बात यह है कि विधानसभा चुनाव के बाद से वो लगातार नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत कुमार की तारीफ करते रहे हैं.
शनिवार सुबह आरसीपी सिंह समय लेकर 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे. कुछ देर बाद उनकी नीतीश कुमार से मुलाकात हुई, जिसकी तस्वीर भी सामने आई है. इस मुलाकात के बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या बातचीत हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है.
बता दें कि विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान आरसीपी सिंह प्रशांत किशोर के साथ चले गए थे. उन्होंने अपनी पार्टी ‘आसा’ का विलय जन सुराज में कर दिया था. हालांकि, चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रशांत किशोर की पार्टी से उनका मोहभंग हो गया. यही वजह है कि पिछले कुछ समय से वे लगातार नीतीश कुमार और उनके बेटे निशांत की तारीफ कर रहे थे, जिसे उनकी पुरानी पार्टी में वापसी के बड़े संकेत के रूप में माना जा रहा है.
जेडीयू में कभी नंबर दो की थी हैसियत
आरसीपी सिंह का बिहार की राजनीति में हमेशा एक बड़ा दबदबा रहा है. साल 2016 में जेडीयू ने उन्हें राज्यसभा में पार्टी का नेता बनाया था. जब नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद छोड़ा, तब आरसीपी सिंह को ही पार्टी की कमान सौंपी गई थी. इस तरह वे जेडीयू में दूसरे सबसे ताकतवर नेता बन गए थे. हालांकि, केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद दोनों के रिश्तों में दरार आ गई थी और वे पार्टी से अलग हो गए थे. इसके बाद उन पर कई तरह के आरोप भी लगे, जिससे दूरियां और बढ़ गईं. 
नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह की मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं. हालांकि दोनों नेताओं की ओर से मुलाकात को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. ऐसे में अब सबकी नजर इस बात पर है कि यह मुलाकात सिर्फ शिष्टाचार थी या आने वाले समय में बिहार की राजनीति में किसी नए समीकरण का संकेत है.
 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News