मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी कई कारों की कीमतों में इजाफा कर दिया है। हालांकि, प्राइस हाइक की लिस्ट में मारुति ब्रेजा शामिल नहीं है। दरअसल, कंपनी ब्रेजा का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके अगले कुछ सप्ताह (जुलाई) में लॉन्च किया जा सकता है। खास बात ये है कि टेस्टिंग के दौरान इसके डिजाइन और कई फीचर्स से पर्दा उठ चुका है। ऐसे में आप भी नई ब्रेजा को खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब इसमें 7 बातें नई देखने को मिल सकती हैं। चलिए इनके बारे में जानते हैं।
1,2. नया इंजन और गियरबॉक्स
मारुति ब्रेजा में जो बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा वो इससे इंजन से जुड़ा है। दरअसल, ब्रेजा फेसलिफ्ट में फ्रोंक्स से लिया गया 1.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 100bhp का पावर और 147Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन को नए 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ मौजूदा 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता रहेगा।
₹ 8.26 – 13.01 लाख
₹ 8.3 – 13.42 लाख
₹ 7.37 – 14.22 लाख
₹ 9 – 15 लाख
₹ 7.54 – 14.88 लाख
₹ 7.59 – 12.99 लाख
3. अंडरबॉडी CNG टैंक मिलेगा
2026 मारुति ब्रेजा फेसलिफ्ट फैक्ट्री-फिटेड CNG पावरट्रेन के साथ उपलब्ध होगी। हालांकि, इसके अंडरबॉडी-माउंटेड CNG टैंक के साथ आने की उम्मीद है। इससे गाड़ी में ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा। ब्रेजा CNG में वर्तमान में 1.5 लीटर डुअल VVT पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे फैक्ट्री-फिटेड CNG किट के साथ जोड़ा गया है, जो 86.6bhp की पावर और 121.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह केवल 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है।
4,5,6. नई ग्रिल, बंपर और स्किड प्लेट
जासूसी शॉट्स से पता चलता है कि फेसलिफ्टेड वर्जन में एक वाइड, नए डिजाइन वाली ग्रिल होगी, जिसमें बीच में मोटी क्रोम पट्टी, रिवाइज्ड बंपर और ज्यादा साफ सिल्वर स्किड प्लेट होगी। साइड और रियर प्रोफाइल काफी हद तक पहले की तरहर रहने की उम्मीद है। ब्रेजा फेसलिफ्ट का ओवरऑल डायमेंशन शायद चेंज नहीं होगा। यानी SUV की लंबाई 3995mm, चौड़ाई 1790mm, ऊंचाई 1685mm और व्हीलबेस 2500mm रहेगा।
7. 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट
ब्रेजा फेसलिफ्ट में मारुति विक्टोरिस से लिया गया एक बड़ा 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलने की उम्मीद है। मारुति सुजुकी सबकॉम्पैक्ट SUV को वायरलेस फोन चार्जर, नई सीट अपहोल्स्ट्री, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, इलेक्ट्रिक सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स से लैस हो सकती है।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आपके क्रेडिट प्रोफाइल के आधार पर
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play