हापुड़ : सड़क हादसे में पिता पुत्र की मौत – Live Hindustan

हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ट्याला अंडरपास से ततारपुर की तरफ हाइवे पर बाइक सवार दंपती अपने उनके दो बच्चे ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। इसी बीच वहां से गुजर रही कार की बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। जबकि घायल मां और बेटे का अस्पताल में उपचार चल रहा है। मृतक के परिजन को हादसे की सूचना मिली तो कोहराम मच गया। जबकि मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गाजियाबाद जनपद के बम्हेटा निवासी विनोद उर्फ बबली (35 वर्ष)अपनी पत्नी शालू (30 वर्ष) पुत्र वरुण (7 वर्ष), प्रियांश 5 वर्ष बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। ट्याला अंडर पास से ततारपुर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर हो गई। इस बीच दुर्घटनाग्रस्त बाइक वहां से गुजर रही एक कार से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हापुड़ देहात पारस मलिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल विनोद उर्फ बबली और वरुण को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने विनोद उर्फ बबली की हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया, जबकि वरुण को मृत घोषित कर दिया। विनोद की मेरठ मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि शालू और प्रियांश का ग्राम पांची स्थित एक मेडिकल कालेज के अस्पताल में उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दो घायलों का उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News