चेतन का हाथ पकड़कर बैठी सिया, सामने आया वीडियो; केतन की मां बोली- फांसी चाहिए – Live Hindustan

लोहागढ़ किले से अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को धक्का देकर मारने की आरोपी सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी को लेकर कई बातें सामने आ गई हैं। इसी बीच उन दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों कोई मैच देखने पहुंचे हैं और एक दूसरे का हाथ पकड़े बैठे हुए हैं। सिया ने अपना सिह चेतन के कंधे से टिका रखा है। दोनों ने ही ब्लू जर्सी पहन रखी है। ऐसा लगता है कि यह कोई लोकल मैच है। हालांकि इस वीडियो की तारीख स्पष्ट नहीं है।
पूछताछ में सिया के भाई साहिल गोयल ने बताया कि चेतन और सिया का परिचय उसी ने करवाया था। साहिल और चेतन 2024 में साथ में क्रिकेट खेला करते थे। एक दिन सिया भी बड़े भाई साहिल के साथ मैच देखने गई थी, तभी साहिल ने उसका परिचय चेतन से करवाया। इसके बाद 2025 में एक कॉमन फ्रेंड्स की दिवाली पार्टी में सिया और चेतन फिर मिले। यहीं से दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। देखते-देखते दोनों की दोस्ती रिलेशनशिप में बदली। साहिल ने कबूल किया कि उसे सिया और चेतन की नजदीकी के बारे में पता था और इसीलिए केतन के साथ सगाई होने के बाद वह सिया को चेतन से दूरी बनाने के लिए कहता था।
किले से 400 मीटर की खाई में गिरने के बाद सिया एक बार चिल्लाई थी। इसके बाद गार्ड ने पुलिस की सूचना दी। रेस्क्यू टीम में शामिल सुनील गायकवाड़ ने बताया का केतन का सिर कुचला हुआ था और उसके हाथ और पैर में भी कई चोटें तीं। अन्य लोग चीख रहे थे, रो रहे थे लेकिन सिया वहीं एकदम शांत खड़ी थी।
केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि घटना वाले दिन ही उन्हें सिया पर शक हो गया था। उन्होंने कहा कि एक महिला पुलिसकर्मी ने कहा था कि केतन जिंदा है और अस्पताल ले जाना चाहिए। यह सुनते ही सिया के चेहरे के भाव एकदम से बदल गए। उन्होंने यह भी दावा किया कि केतन का मुंह बंधा हुआ था। मुंह खुलवाकर उसकी पहचान की जा सकी। केतन और सिया 18 जून को लोहागढ़ किला घूमने गए थे। सिया और उसके बॉयफ्रेंड चेतन पर ही केतन की हत्या का आरोप है। दोनों ही पुलिस की हिरासत में हैं।
केतन की मां ने सिया गोयल और चेतन की फांसी की मांग की है। शनिवार रात लोगों ने केतन को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला। इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए केतन की मां ने कहा कि सिया ने एक बिना गलती के एक बेटे को मार डाला है। वह किसी की बेटी जरूर है लेकिन उसे फांसी की सजा होनी चाहिए।
सिया की मां पूजा का कहना है कि जो भी इस मामले में दोषी हो उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मेरी बेटी ही दोषी है तो उसी उसी जगह से नीचे फेंक देना चाहिए जहां से केतन गिरा था। वहीं सिया के पिता प्रवीण गोयल का दावा है कि सिया ने ही केतन से रिश्ते का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि एक बार केतन सुबह 4 बजे ही सिया से मिलने घर आ गया था।
IANS की एक रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि हत्या से एक दिन पहले सिया और चेतन एक कैफे में मिले थे। यहीं दोनों ने केतन की हत्या की साजिश रची थी। दोनों ने यह भी तय कर लिया था कि केतन को कहां से धक्का देना है। दोनों ने एक बैकअप प्लान भी बना रखा था। अगर केतन बच जाता तो उसे सड़क हादसे में मारने का प्लान था। केतन को ट्रेकिंग का शौक था और इसी को सिया ने अपना हथियार बना लिया।
दावा किया गया कि सिया केतन को मारने की कोशिश कई बार कर चुकी थी। सिया ने 4 जून को भी केतन से लोहागढ़ किला जाने की जिद की थी। हालांकि 6 जून को केतन. उसकी बहन और सिया का इंडोनेशिया के बाली जाने का टिकट था। सिया बाली नहीं जाना चाहती थी और इसलिए केतन का पासपोर्ट ही छिपा लिया। इसके बाद 14 जून को फिर सिया ने केतन से लोहागढ़ चलने को कहा। इस बार दोनों गए और सिया ने धक्का भी दिया। हालांकि चेन ने एक एक पेड़ का सहारा ले लिया और बच गया। केतन ने जब पूछा कि धक्का क्यों दिया तो सिया ने कहा कि एक सांप था। उससे बचाने के लिए धक्का दिया था। केतन ने घर आकर सबको बताया कि सिया ने उसकी जान बचा ली। इसके बाद 18 जून को साजिश फिर दोहराई गई और इस बार केतन की मौत हो गई।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News