विंध्य चैंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए मतदान शुरू: अध्यक्ष सहित 7 पदों पर 20 उम्मीदवार मैदान में, विवाद के चलत… – Dainik Bhaskar

सतना में विंध्य चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चुनाव के लिए रविवार को मतदान शुरू हो गया। मतदान चैंबर भवन में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। संस्था के 1662 मतदाता अध्यक्ष सहित सात अन्य पदों और कार्यकारिणी सदस्य के लिए मतदान कर रहे हैं।
अध्यक्ष सहित सात पदों के लिए 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के 14 पदों के लिए 17 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के बाद सोमवार शाम 4 बजे से मतगणना होगी।
मतदान शुरू होते ही हुआ विवाद
मतदान शुरू होते ही चैंबर भवन के अंदर मौजूदा अध्यक्ष सतीश सुखेजा की मौजूदगी पर आपत्ति जताई गई। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोहर डिगवानी ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई।
इसके बाद निर्वाचन अधिकारी और उनकी टीम ने सभी संबंधित लोगों को चैंबर भवन के बाहर निर्धारित स्थान पर जाने के निर्देश दिए।
मतदान स्थल पर पुलिस बल तैनात
मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए चैंबर भवन में टीआई सिटी कोतवाली सहित पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
अध्यक्ष पद पर पांच उम्मीदवार
अध्यक्ष पद के लिए सतीश सुखेजा, अशोक अग्रवाल, मनोहर डिगवानी, संदीप जैन और राजेश खत्री चुनाव मैदान में हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कैलाश अग्रवाल और मनोहर वाधवानी, जूनियर उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक जैन और दीपक अग्रवाल, महामंत्री पद पर हरिओम गुप्ता, मनोज कटारे और प्रवीण मित्तल, मंत्री पद पर अमित चमड़िया, मनोज अरोड़ा और संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पद पर अमित अग्रवाल और कमल पुरुस्वानी तथा सहमंत्री पद पर हिमांशु अरोड़ा, मनीष मित्तल और रोहित अग्रवाल चुनाव लड़ रहे हैं। कार्यकारिणी सदस्य के 14 पदों के लिए 17 उम्मीदवार मैदान में हैं
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News