राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जा रही है। इस अभियान के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को लोगों को जागरूक किया।
आशा सहयोगिनियों, प्रशिक्षणार्थी एएनएम, नर्सिंग कर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों को पल्स पोलियो की दवा पिलाई। उन्होंने जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाने का संदेश दिया।
इस दौरान ‘दो बूंद पोलियो की दवा पिलाओ’, ‘बच्चों को विकलांगता से बचाओ’ और ‘जब चलेगा पल्स पोलियो अभियान, मिटेगा पोलियो का नामोनिशान’ जैसे प्रेरक नारे भी लगाए गए। अभियान में समस्त चिकित्सा विभाग के कार्मिकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.