Hit enter to search or ESC to close.
Udaipur June 28, 2026 | Udaipur Local News: उदयपुर के बलीचा के पास स्थित गोवर्धन सागर झील में रविवार सुबह एक युवती ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस थाना गोवर्धन विलास को घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही उप नियंत्रक, राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग उदयपुर दीपेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देश पर सिविल डिफेंस की टीम मौके पर रवाना हुई।
टीम ने घटनास्थल पर पहुंचने के महज 10 मिनट के भीतर झील से युवती का शव बाहर निकालकर पुलिस थाना गोवर्धन विलास के सुपुर्द कर दिया।
मृतका की पहचान उषा गमेती (21) पुत्री भेरूलाल गमेती निवासी शिकारवाड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
रेस्क्यू अभियान में विजय नकवाल, रवि शर्मा, महेंद्र सिंह मसानी, सुरेश सालवी, मुकेश सेन, प्रशिक्षु जवान गोपाल तथा चालक प्रकाश राठौड़ शामिल रहे। इस दौरान चालक प्रकाश राठौड़ की विशेष भूमिका रही।
इस हादसे के बाद पुलिस की तहक़ीक़ात जारी है।
Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News
UdaipurTimes.com (UT) is an online-only ‘Local’ News website and Blog covering extensively the latest news and events in and around Udaipur primarily and also that of other districts in Southern Rajasthan, viz. Chittor, Bhilwara, Banswara, Dungarpur, Salumber, Pratapgarh, etc.. However, interesting, motivating, thought provoking and useful information from outside the city is also made available to our readers.
Read more!