कम प्रीमियम में 15 लाख तक का दुर्घटना बीमा: भारतीय डाक विभाग की योजना को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद, गरीब, किसा… – Dainik Bhaskar

अरनोद उपखंड क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारतीय डाक विभाग की व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना को व्यापक समर्थन मिल रहा है। यह योजना कम वार्षिक प्रीमियम पर अधिक बीमा सुरक्षा प्रदान करती है, जिससे गरीब, मजदूर, किसान और मध्यमवर्गीय परिवारों को ला
इस योजना के तहत 350 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 5 लाख रुपये, 550 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 10 लाख रुपये और 749 रुपये के वार्षिक प्रीमियम पर 15 लाख रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध है। यह बीमा एक वर्ष के लिए वैध होता है और इसका प्रतिवर्ष नवीनीकरण कराया जा सकता है।
डाक विभाग के बालुराम रांठी ने बताया कि 18 से 65 वर्ष आयु वर्ग के सभी पात्र नागरिक इस योजना का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) में आधार और मोबाइल नंबर से जुड़ा खाता होना अनिवार्य है। पात्र व्यक्ति निर्धारित प्रीमियम जमा करके इस बीमा योजना में शामिल हो सकते हैं।
दुर्घटना होने पर बीमाधारक या उसके परिजनों को मृत्यु, स्थायी या आंशिक दिव्यांगता की स्थिति में आर्थिक सहायता मिलती है। योजना में अस्पताल में भर्ती होने पर उपचार सहायता, बच्चों की शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग, भर्ती अवधि के दौरान दैनिक भत्ता, अंतिम संस्कार सहायता राशि और चिकित्सकीय व मानसिक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News