Karachi Attack पर Pakistan के आरोपों को India ने किया खारिज, दी पुरानी आदत छोड़ने की नसीहत – Prabhasakshi

बिज़नेस
स्पोर्ट्स
राज्यों से
शहरों से
मिसाल बेमिसाल
लाइफस्टाइल
मनोरंजन जगत
राजनीति
धर्म
भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के कराची में हुए हालिया आतंकी हमले को लेकर भारत पर लगाए गए सभी आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद और मनगढ़ंत बताते हुए खारिज कर दिया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स और बयानों पर पलटवार करते हुए इस्लामाबाद को कड़ी नसीहत दी है कि वह अपनी पुरानी आदतों से बाज आए। भारत ने साफ शब्दों में कहा है कि पाकिस्तान अपनी आंतरिक विफलताओं, कमजोरियों और कानून-व्यवस्था की बदहाली को छुपाने के लिए हमेशा की तरह भारत की तरफ उंगली उठाने की कोशिश कर रहा है, जिसे भारत सिरे से खारिज करता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए अपने आधिकारिक बयान में कहा, “हमने हाल ही में कराची में हुई घटना को लेकर भारत के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने वाली पाकिस्तानी रिपोर्टें देखी हैं। हम उन्हें कड़े शब्दों में खारिज करते हैं। दूसरों पर उंगली उठाने के बजाय, पाकिस्तान के लिए यह बेहतर होगा कि वह अपने अंदर झांके।”

उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान अपनी धरती पर मौजूद आतंकवादी बुनियादी ढांचे के खिलाफ असली और पुख्ता कार्रवाई करे और राज्य की नीति के एक टूल के रूप में आतंकवाद का इस्तेमाल करने की अपनी पुरानी गंदी आदत से खुद को आजाद करे। भारतीय विदेश मंत्रालय का मानना है कि जब भी पाकिस्तान के अंदर कोई हिंसक वारदात या सुरक्षा में चूक होती है, तो वहां का प्रशासन बिना किसी जांच-पड़ताल के भारत पर दोष मढ़ने की स्क्रिप्ट लिखने लगता है।

Our response to media queries regarding allegations made by Pakistan ⬇️https://t.co/08biu984kA pic.twitter.com/eJ88YvCQvH

आपको बता दें कि पाकिस्तान की आर्थिक राजधानी कराची में शनिवार रात एक बेहद भीषण आतंकी हमला हुआ था। हमलावरों ने पाकिस्तान रेंजर्स के प्रांतीय मुख्यालय को निशाना बनाया और विस्फोटकों से भरी एक गाड़ी लेकर सीधे कंपाउंड के अंदर घुस गए और धमाका कर दिया। इस धमाके के बाद सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच करीब 90 मिनट तक ताबड़तोड़ गोलीबारी चली। इस मुठभेड़ में कम से कम 4 सुरक्षाकर्मी मारे गए। हालांकि, जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने 6 आतंकवादियों को ढेर कर दिया, जबकि एक आतंकी को जिंदा पकड़ने का दावा किया गया है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान से जुड़े संगठन जमात-उल-अहरार ने इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी ली है।
Tags
अन्य न्यूज़
फ्रांस के नैंसी में स्काईडाइवर्स को ले जा रहा एक प्लेन उड़ान भरते ही क्रैश हो गया, जिसमें पायलट समेत 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 5 ट्रेनी और 5 ट्रेनर थे। वहीं, सऊदी अरब में भी तेल कंपनी अरामको का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 14 लोगों की जान चली गई। दोनों ही हादसों के कारणों की जांच जारी है।
Quick Links
प्रभासाक्षी.कॉम पर आपको मिलेंगे देश-दुनिया के ताज़ा समाचार हिंदी में, Get all the Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi, Videos in Hindi, Hindi News Live, Hindi News on prabhasakshi.com
आप हमें फॉलो भी कर सकते है
हमसे सम्पर्क करें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News