नदी किनारे मिले कपड़े और बाइक, तलाश शुरू हुई तो पानी में मिला कांस्टेबल का शव – AajTak

Feedback
उत्तर प्रदेश के बांदा में भीषण गर्मी के बीच यमुना नदी में नहाने गए एक पुलिस कांस्टेबल की डूबने से मौत हो गई. दरअसल, नहाने गए कांस्टेबल, जब  काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो नदी किनारे पड़े उसके कपड़े और बाइक देखकर स्थानीय लोगों को आशंका हुई. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया.
काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद पुलिस ने कांस्टेबल का शव नदी से बरामद कर लिया. शव मिलने की खबर से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई. सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.
यह भी पढ़ें: बांदा में आसमान से बरस रही ‘आग’, पारा फिर 42 डिग्री के पार…गर्मी की वजह तलाश रहे वैज्ञानिक
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.
केन-यमुना संगम पर नहाने गया था कांस्टेबल
यह घटना बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र स्थित केन और यमुना नदी के संगम की है. मृतक की पहचान अनुराग सिंह भदौरिया के रूप में हुई है. वह कानपुर नगर का रहने वाला था और वर्ष 2019 बैच का पुलिस कांस्टेबल था. वर्तमान में उसकी तैनाती चिल्ला थाने में थी.
पुलिस के मुताबिक, अनुराग सिंह बिना किसी को बताए नहाने के लिए केन और यमुना नदी के संगम क्षेत्र में चला गया था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में पहुंच गया और डूब गया.
बांदा
कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की नजर नदी किनारे पड़े उसके कपड़ों, बाइक और अन्य सामान पर पड़ी. संदेह होने पर उन्होंने तत्काल चिल्ला थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई.
गोताखोरों ने चलाया सर्च ऑपरेशन
सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया. काफी मशक्कत के बाद कांस्टेबल का शव नदी से बरामद कर लिया गया.
घटना के बाद पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई. वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई कराई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी है.
डिप्टी एसपी सौरभ सिंह ने बताया कि 28 जून को चिल्ला थाने में तैनात कांस्टेबल अनुराग सिंह भदौरिया बिना किसी को सूचना दिए केन और यमुना नदी के संगम स्थल पर नहाने चले गए थे. स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद तत्काल गोताखोरों की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया गया और उनका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.
बांदा
3 महीने के बेटे के सिर से उठा पिता का साया
अनुराग सिंह की शादी कुछ साल पहले हुई थी. उनके परिवार में पत्नी और तीन महीने का दुधमुंहा बेटा है. कांस्टेबल की असमय मौत से पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को ढांढस बंधाया. पूरे पुलिस विभाग में इस हादसे को लेकर शोक का माहौल है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News