लोहरदगा में तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का आगाज – Live Hindustan

लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले को पोलियो मुक्त बनाए रखने की दिशा में रविवार से तीन दिवसीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की शुरुआत हो गई। अभियान का शुभारंभ उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने सदर अस्पताल परिसर में बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर किया। इस मौके पर उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने शून्य से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक दिलाएं। ताकि कोई भी बच्चा इस जानलेवा बीमारी के खतरे से अछूता न रह जाए।
उपायुक्त ने कहा कि पोलियो उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की साझी भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे तक पोलियो की दो बूंद पहुंचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने अभिभावकों से स्वास्थ्य विभाग की टीमों को पूरा सहयोग देने और यह सुनिश्चित करने की अपील की कि अभियान के दौरान कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे।
जिला प्रतिरक्षण कार्यक्रम के तहत 28 जून को जिले के सभी निर्धारित बूथों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा रही है। वहीं, बूथों पर किसी कारणवश छूट जाने वाले बच्चों को 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाएंगी। अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में व्यापक तैयारी की गई है। कुल 1,288 वैक्सीनेटर, 65 पर्यवेक्षक, 644 आईपीपीआई (आईपीपीआई) बूथ, 15 ट्रांजिट टीम, 55 मोबाइल टीम और 27 साथी टीमों को लगाया गया है। इसके माध्यम से जिले के 77,910 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम में पीडी आईटीडीए सुषमा नीलम सोरेंग, सिविल सर्जन डा राजू कच्छप, डा डीएन सिंह, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, एएनएम, सहिया और अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
दो बूंद जिंदगी की के संदेश के साथ स्वास्थ्य विभाग ने जिलेवासियों से अपील की है कि वह अपने बच्चों को समय पर पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं और कोई बच्चा छूटे नहीं के संकल्प को सफल बनाने में सहभागी बनें।
फोटो-01- लोहरदगा में रविवार को बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षण खुराक पिलाते उपायुक्त
फोटो-02-लोहरदगा में रविवार को बच्चों को पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते उपायुक्त
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News