8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में 92% से 338% तक का हो सकता है इजाफा, समझें कैलकुलेशन – Live Hindustan

मुख्य बातें
8th Pay Commission: इस समय 1.2 करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स 8वें वित्त आयोग की रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस पे कमीशन का गठन नवंबर 2025 में हुआ था। पे कमीशन के पास 18 महीने का समय गठन के वक्त से है। जिसमें करीब 8 महीने बीत चुके हैं। इस दौरान पे कमीशन ने कई बड़ी मीटिंग भी कर ली है। बता दें, 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के आधार पर सैलरी में संशोधन होगा।
आल इंडिया डिफेंस एम्पलॉयीज फेडरेशन ने महंगाई भत्ता और महंगाई राहत के कैलेकुलेशन में बदलाव की मांग की है। मौजूदा समय में केंद्र सरकार की तरफ से साल भर में दो बार डीए का ऐलान किया जाता है। यह इजाफा बढ़ती महंगाई को देखते हुए किया जाता है। जिससे सरकारी कर्मचारियों की सैलरी बाजार के अनुरूप बनी रहे।
बेसिक पे में संशोधन के लिहाज से फिटमेंट फैक्टर्स काफी अहम हो जाता है। मौजूदा समय में फिटमेंट फैक्टर 1.91 से 3.83 रखने की चर्चा आम लोगों के बीच है। रिपोर्ट के अनुसार 8वें वित्त आयोग में 92 प्रतिशत बेसिक पे बढ़ सकता है। अगर इस हिसाब से देखें तो जिन कर्मचारियों का बेसिक पे 34650 रुपये है वह बढ़कर 68940 रुपये के स्तर पर पहुंच जाएगा।
अगर आयोग फिटमेंट फैक्टर को 4.38 रखता है। तब की स्थिति में लेवल 17 ग्रेड के कर्मचारियों का बेसिक पे 985500 रुपये तक पहुंच सकता है। यानी इसमें 338 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। यही वजह है कि कर्मचारी संगठन और पेंशनर्स से जुड़े संगठन अधिक से अधिक फिटमेंट फैक्टर्स रखने की डिमांड कर रहे हैं।
रिपोर्ट के अनुसार 8वां वित्त आयोग 2027 के मध्य में लागू हो सकता है। ऐसे स्थिति में कर्मचारियों को एरियर मिलेगा। यह एरियर 1 जनवरी 2026 से 8वें पे कमीशन के प्रभावी होने तक की तारीख तक रहेगा। मान लेते हैं कि अगर आयोग फिटमेंट फैक्टर 1.92 रखता है। तब की स्थिति में 24 महीने का एरियर 2 लाख रुपये से 17 लाख रुपये तक हो सकता है। बता दें, फायदा इस बात पर निर्भर करेगा कि कर्मचारियों का पेमेंट किस ग्रे पे के अनुसार हो रहा है।
आयोग देश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर मीटिंग्स कर रहा है। दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और फिर यूपी में मीटिंग हो चुकी है। आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल और उड़ासी में पे कमीशन की मीटिंग प्रस्तावित है।
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।

शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अनुभव
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।

दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।

विशेषताएं
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News