भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश विधायक पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर जमकर जुबानी हमला बोला है. पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने झूठा नैरेटिव गढ़कर जनता को गुमराह करने की कोशिश की थी, लेकिन उसके बाद हुए चुनावों में जनता ने उस कहानी को पूरी तरह खारिज कर दिया. उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है और इसी वजह से समाजवादी पार्टी के नेता बौखलाए हुए हैं.
बीजेपी उपाध्यक्ष ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा चीफ पर झूठा नैरेटिव फैलाने का दावा किया है. उन्होंने कहा, ‘अखिलेश यादव, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती. 2024 के लोकसभा चुनाव में आपने जो झूठ फैलाया था, उसे जनता ने उसके बाद हुए चुनावों में पूरी तरह नकार दिया. लगातार हार मिलने के बाद से आपकी हालत ठीक नहीं है, इसलिए आप जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं’.
विधायक पूजा पाल ने कहा कि अगर अखिलेश यादव को संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था की सही जानकारी होती तो वह इस तरह की बातें नहीं करते. उन्होंने यह भी कहा कि ‘देश में चुनाव कराने का फैसला उत्तर प्रदेश विधानसभा नहीं करती. चुनाव कराने की पूरी संवैधानिक व्यवस्था है इसलिए या तो अखिलेश यादव जानबूझकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं या फिर उन्हें अपने संवैधानिक ज्ञान को बढ़ाने की जरूरत है.’
‘एसी-पीसी से बाहर निकलकर जनता के बीच जाइए’
पूजा पाल ने आगे कहा ‘क्या आपने जनता को नासमझ समझ रखा है? समाजवादी पार्टी अच्छी तरह जानती है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी उत्तर प्रदेश में हैट्रिक लगाने जा रही है. इसी डर और हताशा में सपा के नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं. साथ ही कहा कि मैं अखिलेश यादव से कहना चाहती हूं कि एसी और पीसी वाले कमरों से बाहर निकलिए और जनता के बीच जाइए. तब आपको वास्तविक माहौल का पता चलेगा’.
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: आरोपी लवकुश मिश्रा ने पत्नी के नाम खरीदी थी जमीन, दस्तावेज आया सामने
पेपर लीक पर भी साधा निशाना
पूजा पाल ने सपा चीफ को शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा, ‘एक कहावत है- ‘सूप बोले सूप, चलनी बोले जिसके बहत्तर छेद’ अखिलेश यादव पहले अपने कार्यकाल की घटनाओं को याद करें. जनता सब जानती है कि उनके शासनकाल में उत्तर प्रदेश के क्या हालात थे.
इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया कि आज के समय में अखिलेश यादव जितना झूठा और अवसरवादी बयानबाजी करने वाला नेता राजनीति में नहीं है. पूजा पाल ने कहा कि अब प्रदेश की जनता 2027 में भाजपा को लगातार तीसरी बार सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है.
नोएडा में AC फटने से सोसायटी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.