कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ले ली है। राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें अपने चैंबर में शपथ दिलाई। उन्होंने हिंदी में शपथ ली। खरगे हाल में कर्नाटक से संसद के उच्च सदन के लिए लगातार दूसरी बार निर्वाचित हुए हैं। इस मौके पर राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश, कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, सदन के नेता जे पी नड्डा, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मौजूद रहीं।
शपथ के बाद खरगे ने कहा कि फिर से राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेना और उच्च सदन में विपक्ष के नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना उनके लिए गर्व और बड़ी जिम्मेदारी का विषय है। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि वह जनता की चिंताओं, आकांक्षाओं और आवाज़ को पूरी ईमानदारी, दृढ़ विश्वास और संकल्प के साथ उठाते रहेंगे।
उन्होंने उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन और उपसभापति हरिवंश के प्रति उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के सांसदों, पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके विश्वास और प्रोत्साहन ने सार्वजनिक जीवन और संसदीय सेवा की उनकी लंबी यात्रा में हमेशा उनका साथ दिया है।
खरगे ने सभी राजनीतिक दलों के सदन के नेताओं, विशेषकर ‘इंडिया’ गठबंधन और व्यापक विपक्ष के सहयोग के लिए भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि आगामी मानसून सत्र के दौरान विपक्षी दलों के बीच और बेहतर समन्वय की उम्मीद है, ताकि सरकार को अधिक जवाबदेह बनाया जा सके। उन्होंने कहा, ‘जनता के ज्वलंत मुद्दों को उठाना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है और मैं इस दायित्व का पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करता रहूंगा।’
राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष 83 वर्षीय खरगे इससे पहले लोकसभा और कर्नाटक विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। खरगे ने 1972 में पहली बार कर्नाटक विधानसभा का चुनाव जीता और बाद में लगातार नौ बार विधायक चुने गए। वह कर्नाटक सरकार में कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रहे और 1999 से 2004 तक विधानसभा में विपक्ष के नेता भी रहे। खरगे 2009 और 2014 में कर्नाटक के गुलबर्गा लोकसभा क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए।
संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दूसरे कार्यकाल में उन्होंने रेल मंत्री और श्रम एवं रोजगार मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली। वह वर्ष 2014 से 2019 तक लोकसभा में कांग्रेस के नेता रहे। अक्टूबर, 2022 में वह कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित हुए और पार्टी के 98वें अध्यक्ष बने। खरगे वर्ष 2020 में पहली बार राज्यसभा सदस्य बने और फिलहाल सदन में विपक्ष के नेता भी हैं।
विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ और ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।
अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का ‘C सर्टिफिकेट’ भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play