Siwan News शादी का कार्ड बांटने निकले युवक की सड़क हादसे में मौत – Live Hindustan

Siwan News बसंतपुर,एक संवाददाता। बड़े भाई की शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। घर-घर जाकर शादी का निमंत्रण कार्ड बांट रहे 18 वर्षीय युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि जिस घर में शहनाइयां गूंजने वाली थीं, वहां अब चीख-पुकार मची है। मृतक की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के बांसोही गांव निवासी राहुल कुमार (18) के रूप में हुई है। वह किसान गोरख महतो और मीना देवी का पुत्र था।

परिजनों के अनुसार राहुल अपने बड़े भाई मिथुन महतो की शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने निकला था। इसी दौरान बांसोही टावर के पास ढलाई सड़क पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। परिजनों ने बताया कि राहुल का बड़ा भाई मिथुन महतो की शादी तय थी। 1 जुलाई को तिलक और 7 जुलाई को बारात जानी थी। पूरे परिवार में शादी की तैयारी चल रही थीं। राहुल भी पूरे उत्साह के साथ रिश्तेदारों और परिचितों के यहां निमंत्रण पत्र पहुंचा रहा था। लेकिन, एक पल में सब कुछ बदल गया।

बताया जाता है कि राहुल बेंगलुरु में वेल्डिंग का काम करता था। बड़े भाई की शादी में शामिल होने और तैयारियों में हाथ बंटाने के लिए वह करीब एक सप्ताह पहले ही घर आया था। किसी ने नहीं सोचा था कि वह भाई की शादी देखने के बजाय दुनिया छोड़ जाएगा। राहुल के पिता गोरख महतो खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में तीन बहनें हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। राहुल परिवार का इकलौता छोटा बेटा था और सभी का बेहद लाड़ला था। बेटे की मौत से पिता गोरख महतो और मां मीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर किसी की आंखें नम हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन चालक की जल्द पहचान कर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। राहुल की असमय मौत से न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे गांव में गहरा शोक व्याप्त है。

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News